Aligarh News: बेसिक शिक्षा मंत्री ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, छात्रों ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति

Aligarh News: शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन भारत गणराज्य बना था। गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह वह दिन है जब हमने अपने भाग्य को नियंत्रित करने का फैसला लिया और अपने देश के विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।

Update: 2024-01-26 12:26 GMT

Aligarh News (Pic:Newstrack) 

Aligarh News: जनपद में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली। मंण्डलायुक्त रविन्द्र कमिश्नरी में, डीएम इन्द्र विक्रम सिंह कलैक्ट्रेट और सीडीओ आकांक्षा राना विकास भवन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन भारत गणराज्य बना था। गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह वह दिन है जब हमने अपने भाग्य को नियंत्रित करने का फैसला लिया और अपने देश के विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।

9 वर्षों में मजबूत हुई गणतंत्र की जड़े - मंत्री

उन्होनें कहा कि लोकतंत्र की जननी के रूप में हमारे देश ने जो यात्रा तय की, वह अभूतपूर्व है। आक्रांताओं का यदि 1000 वर्ष का समय छोड़ दें तो उससे पहले के काल में भारत को आर्थिक, सामाजिक और ज्ञान व विज्ञान के केंद्र के रूप में देखा जाता था। आजादी के इस अमृतकाल में हमारा वह स्वर्णिम दौर फिर से लौट रहा है। हमारा भारत आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक और तकनीकी, शिक्षा, रक्षा के क्षेत्र में स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। पिछले 9 वर्षों में लिए गये निर्णय गणतंत्र की नींव को और ज्यादा मजबूत कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी देश का प्रधानमंत्री यह कहे कि वह देश का शासक नहीं सेवक है तो यह दर्शाता है कि उस देश का गणतंत्र कैसा होगा। इस वर्ष हमारे गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका' है। यह विषय भारत की भूमिका को उजागर करता हैं। हमारा देश दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उनकी अगुवाई में हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। भारत सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमारे जीवन में एक नया बदलाव लाने का कार्य किया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 का उन्मूलन हमारे देश के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में मंत्री संदीप कुमार सिंह ने शहीदों के परिजनों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर डीपीएस की नन्हीं बालिका द्वारा भारत देश के सौंदर्य एवं गौरव को दर्शाती ओडीसी भाव नृत्य की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गई। एमएमजी हाईस्कूल की छात्राओं ने रंगीला म्हारो ढोलना एवं चाचा नेहरू विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी प्रतुतियाँ दीं। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News