Aligarh News: डॉ विक्रम सिंह को संयुक्त अरब अमीरात सरकार में किया गया सम्मानित

Aligarh News: खैर टप्पल राजकीय महाविद्यालय के डॉ. विक्रम सिंह को विदेश जाने का मौका मिला। डॉ. सिंह को संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास में सम्मानित किया गया।

Update: 2024-02-01 09:32 GMT

अलीगढ़ राजकीय महाविद्यालय (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: खैर टप्पल राजकीय महाविद्यालय के डॉ. विक्रम सिंह को विदेश जाने का मौका मिला। डॉ. सिंह को संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास में सम्मानित किया गया। आदेशों के बाद भाषा सहोदरी हिंदी (न्यास) नई दिल्ली एवम् भारतीय उच्चायोग दुबई (यूएई) के संयुक्त तत्वावधान में दसवाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन मंगलवार को भारतीय उच्चायोग दुबई के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देश विदेश के भारतीय प्रवासी एवम भारत के 26 राज्यों से 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि दुबई के भारतीय काउंसलेट के काउंसलेट जनरल सतीश कुमार सिवन जी, विशिष्ट अतिथि हर एक्सीलेंसी मैडम लैला रेहाल गुडविल एम्बेसडर, सुश्री तारु मामू जी उप काउंसलेट दुबई, संस्था के संस्थापक जयकांत मिश्र के सहयोग से संपन्न हुआ। दुबई की साहित्यकार स्नेहा देव जी और डॉक्टर कुमकुम कपूर जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राष्ट्रगान के साथ हुआ। दीप प्रज्जवलन के पश्चात दुबई की ज्योति कला द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना, मीनू बाला मल्होत्रा द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों का नृत्य पेश किया गया। दुबई की छात्राओं ने भी भरतनाट्यम नृत्य से समा बांध दिया था।

कार्यक्रम के तीन सत्र में सभी प्रतिभागियों ने हिंदी व्याख्यान पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। जिसमें स्थानीय अलीगढ के राजकीय महाविद्यालय टपल में अर्थशास्त्र विषय के विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने भी अपना तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा में हिन्दी के प्रयोग की सार्थकता पर जोर देते हुए ग्रामीण अंचल तथा दूरस्थ निवासियों की असमानता विषय पर शोध पत्र प्रस्तुति के लिए भारतीय दूतावास के कंसिलेट जनरल ने डॉ विक्रम सिंह को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया और दिल से आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।

Tags:    

Similar News