Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि से जुड़े महाविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा में हो रही अनियमितता

Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा में अनियमितता को लेकर स्वावित्व पोषित महाविद्यालय संगठन के अध्यक्ष ने आवाज उठाई है।

Update: 2024-01-03 09:05 GMT

Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा में अनियमितता को लेकर स्वावित्व पोषित महाविद्यालय संगठन के अध्यक्ष ने आवाज उठाई है। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा कराने में बहुत दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा में आंतरिक शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। जिससे परीक्षा कराने में दिक्कत आ रही है। पहले हमारे लॉग इन से जुड़े बाहरी अंक प्रयोगात्मक परीक्षा में जोड़ने थे। इस बार उन्होंने एक शिक्षक को ओटीपी दिया है। ओटीपी के माध्यम से ही अंक चढ़ता है। मनमानी तरीके से अंक दिए जाते हैं। वही छात्रों को अंक दिए जाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। पैसा नहीं देने पर छात्रों को फेल कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्यूटी पर लगाये गये आंतरिक और वाह्य परीक्षक पैसे की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर छात्रों को फेल कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अतरौली महाविद्यालय में जितेंद्र सिंह नाम के शिक्षक ने महाविद्यालय से पैसे की मांग की थी। जब पैसे नहीं दिए तो सभी छात्रों को फेल कर दिया। जब इसकी शिकायत कुलपति से की गयी तो उन्होंने उसकी गंभीरता से देखते हुए शिक्षक जितेंद्र सिंह को बर्खास्त कर दिया।

वहीं राजा महेंद्र प्रताप सिंह शिक्षक संगठन के लोग जितेंद्र सिंह को बहाल करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को बहाल न किया जाए। क्योंकि यह जहर का काम करते हैं। पैसा नहीं देने पर छात्रों को फेल कर देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुमोदित शिक्षक को प्रयोगात्मक परीक्षा में आंतरिक ड्यूटी लगाई जाए। वहीं उन्होंने मांग की है कि अब तक जो शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं करायी हैं। उनका पारिश्रमिक भी दिया जाए।

Tags:    

Similar News