Aligarh News: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, थर्ड फ्लोर पर फंसे चार लोग, मुश्किल से पाया गया काबू

Aligarh News: जिले के देहली गेट इलाके के गूलर रोड स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में बीती देर रात अज्ञात कारणों के भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद गोदाम के ऊपर बने मकान में चार लोग फंस गये।

Update: 2024-01-10 06:28 GMT

अलीगढ़ में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: जिले के देहली गेट इलाके के गूलर रोड स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में बीती देर रात अज्ञात कारणों के भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद गोदाम के ऊपर बने मकान में चार लोग फंस गये। आग में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी समेत दमकल कर्मचारी फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मकान में फंसे चारों लोगों को बाहर निकलते हुए कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग पर दमकल कर्मचारियों द्वारा काबू पाया गया। प्लास्टिक के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगने के चलते लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार जनपद गूलर रोड स्थित प्लास्टिक के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने प्लास्टिक के गोदाम में तांडव मचाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी उस वक्त परिवार के चार लोग गोदाम के ऊपर थर्ड फ्लोर पर बने मकान में खाना पीना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक परिवार के लोगों ने नीचे स्पार्किंग की आवाज सुनीं और नीचे झांक कर देखा तो गोदाम के अंदर से आग की भीषण लपटें निकल रही थी।

गोदाम में लगी आग के बाद परिवार के चार लोग गोदाम के ऊपर बने मकान के अंदर आग की तेज लपटों के बीच घिर गए। और इस भयंकर हादसे को होता हुआ देख परिवार के सभी लोग अपनी जान जोखिम में देखते हुए डर से सहम गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची ओर दमकल कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए मकान के अंदर आग के बीच फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया और घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक प्लास्टिक के गोदाम में रखा करीब 30 से 35 लाख रुपए का सामान आग में जलकर पूरी तरह से राख हो गया था।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे के मुताबिक थाना देहली गेट क्षेत्र के गूलर रोड स्थित एक कमलेश सेल्स के नाम से एक प्लास्टिक का सामान डिस्ट्रीब्यूटर करने कीएजेंसी है। जिस प्लास्टिक के गोदाम देर रात आग लग गयी थी। गोदाम के ऊपर बने मकान में आग के बीच फंसे चारों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

Tags:    

Similar News