Aligarh News: दरिंदे ने नाबालिग लडक़ी के साथ होटल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Aligarh News: आरोपी दरिंदे ने नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग को खून से लथपथ लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Update: 2024-04-04 04:24 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Aligarh News: अलीगढ़ जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र के होटल में बलात्कार की वारदात को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने होटल में नाबालिक लड़की को अपनी हवस का का शिकार बनाया है। परिजनों के मुताबिक, एक परिचित युवक उनकी बेटी को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और होटल ले गया है, जहां किशोरी संग दुष्कर्म किया। वहीं, मामला संज्ञान में आने पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगायी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आरोपी दरिंदे ने नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग को खून से लथपथ लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, निजी होटल में नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में इलाका थानाध्यक्ष सहित पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

अलीगढ़ ऊपरकोट नगर कोतवाली क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे ने बताया कि थाना रोरावर इलाके में नाबालिक लड़की के साथ एक निजी होटल में बलात्कार का प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया। थाने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए एक तहरीर प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक लड़के के द्वारा गलत कार्य किया गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।  वहीं, आरोपी दरिंदे की गिरफ्तारी की लिए पुलिस की तीन टीमें स्वाट, सर्विलांस ओर थाना पुलिस की लगाई गई है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।  

Tags:    

Similar News