Aligarh: ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ निकली प्रभु श्री राम की रथ यात्रा, राम मय हुई शहर की सड़कें

Aligarh News: अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा, कि 'पूरा माहौल राम मय हो चुका है। सभी राम भक्तों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और विनम्र अपील करता हूं। कि जिस तरह से उत्साह का माहौल है। ऐसा हमेशा ही माहौल बना रहे।

Update: 2024-01-21 16:04 GMT

राम मंदिर (Social  Media)

Aligarh News: अलीगढ़ जिले के श्री वार्ष्णेय मंदिर से रविवार (21 जनवरी) को निकाली गई प्रभु श्री राम की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राम नाम का जयघोष किया। सड़कों पर जमकर आतिशबाजी हुई। पूरा शहर राममय नजर आया।

श्री वार्ष्णेय मंदिर से गगनभेदी जयघोषों के साथ शुरू हुई विशाल रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए। भक्तों ने भजनों का गायन किया। अचल ताल गिरिराज महाराज मंदिर मदार गेट के रास्ते मेन बाजार और दुबे के पड़ाव के साथ पूरे शहर की परिक्रमा की गई। जिसके बाद रथ यात्रा को श्री वार्ष्णेय मंदिर में विश्राम दिया जाएगा। विशेष बात यह रही कि इस रथ यात्रा में शहर की सारी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने परिवारों सहित हाथों में भगवा झंडे थामते हुए। बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

500 साल से दबी इच्छा पूरी होने जा रही

राम भक्त का कहना है कि, 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उनके लिए ऐतिहासिक क्षण है। 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के भीतर भगवान श्री राम की मूर्ति की स्थापना होगी। उसी के उपलक्ष में उनके द्वारा पूरे शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर सभी लोगों में आस्था है। उनकी इच्छा पूरी होने जा रही है'।

वार्ष्णेय मंदिर से रथ यात्रा का शुभारंभ

वहीं, रथ यात्रा में शामिल एक अन्य राम भक्त का कहना है कि, '22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। उसी के उपलक्ष में आज 21 जनवरी को अलीगढ़ शहर के अंदर राम यात्रा रथ यात्रा निकाली जा रही है। वार्ष्णेय मंदिर से रथ यात्रा का शुभारंभ किया है। जो रथ यात्रा पूरे शहर के अंदर निकलने के बाद वापस वार्ष्णेय मंदिर पहुंचेगी। कहा 500 वर्ष का सपना कल पूरा होने जा रहा है। ऐसे मौके पर उसको अपना वह गीत याद आ गया। जो राम नाम के हीरे मोती मैं बिखरा हूं। अलीगढ़ी, आज उसका यह गाना सफल हो गया।'

'राम की जय-जय है'

बुजुर्ग राम भक्त का कहना है, कि 'अब तो ये राम मय दुनिया है। पूरा विश्व राम मय है। राम की जय-जय है। हम सब राम के हैं। श्री वाष्र्णेय मंदिर से रथ यात्रा निकाली जा रही है। जो रथ यात्रा अचल ताल मंदिर से गिलहेराज मंदिर मदार गेट ओर दुबे के पड़ाव होते हुए श्री वार्ष्णेय मंदिर रथ यात्रा वापस आएगी। 500 वर्षों के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है। जैसे एक बार फिर त्रेता युग की वापसी हुई है। रामराज की वापसी हुई है। और प्रभु श्री राम की वापसी हुई है। लोगों में दिख रहा उत्साह राम का ही है।'

श्री राम की गूंज पूरे शहर में

राम भक्त गौरव मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया, कि '22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। इसी कार्यक्रम के चलते उनके द्वारा प्रभु श्री राम की एक भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रथ यात्रा में महिलाएं बुजुर्ग नौजवान, पुरुष, बूढ़े और बच्चे हर्षोल्लास के साथ रथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। श्री राम की गूंज के साथ पूरे शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राम भक्त उमेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया, कि भगवान श्री राम के नाम पर उनके द्वारा रथ यात्रा निकाली जा रही है।'

वहीं, एक अन्य राम भक्त ने कहा कि, 'हमारे राम जी के 550 वर्षों के बाद अयोध्या में 22 जनवरी को उनका पुनः स्थापना दिवस हो रहा है। उसी के उपलक्ष में जन जागरण के लिए उनके द्वारा एक रैली निकाली जा रही है। ताकि, इस भव्य रैली में आम आदमी भी शामिल हो सकें, उनकी यह रैली जीटी रोड से होते हुए मामू-भांजा से गुजर कर वापस अपनी जगह लौटेगी।'

शहर में निकाली बाइक रैली

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलीगढ में वैश्य समाज समाज ने बाइक रैली निकाली। और इस दौरान हनुमान स्वरूप के रुप में कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। और भारी तादात में लोगों की भीड़ इकट्ठा रही। इस दौरान अलीगढ़ में प्रशांत सिंहल ने कहां। कि आज से हम सभी संकल्प लेकर भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन करेंगे।

मेयर प्रशांत सिंघल- 'पूरा माहौल राम मय'

इस दौरान अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा, कि 'पूरा माहौल राम मय हो चुका है। सभी राम भक्तों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और विनम्र अपील करता हूं। कि जिस तरह से उत्साह का माहौल है। ऐसा हमेशा ही माहौल बना रहे। और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद बना रहे। हम सभी संकल्प लेंगे। कि भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन करेंगे। उनके जो संस्कार हैं। आदर्श हैं। वह काम जन-जन तक पहुंचाएंगे। तभी सही मायने में राम राज्य स्थापित होगा। आज एक बहुत बड़ी वाहन रैली शहर में रखी गई। जिसमें शहर के तमाम विभिन्न समाज लोग इस रैली में मौजूद रहे। इसके लिए सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'

प्रभु श्री राम अपने ब्रज धाम में पधार रहे हैं

हिंदूवादी नेता प्रकाश सिंह ने कहा कि, 'आज का प्रोग्राम हिंदू समाज के जोश और उत्साह को दिखाता है। साढे पांच साल संघर्ष के बाद में आज हिंदू समाज अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहा है। आज उसी का हर्ष और उल्लास है। 22 जनवरी को हम सब के आराध्या प्रभु श्री राम अपने ब्रज धाम में पधार रहे हैं। इसलिए आज देश में प्रदेश में और विदेश में भगवा ही दिखाई दे रहा है।'

Tags:    

Similar News