सारस पर सियासत: अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना, सारस खोजे नहीं तो पक्षी प्रेमी करेंगे आंदोलन

Amethi News: अखिलेश यादव ने पंक्षी विहार से सारस पक्षी का गायब होना गंभीर सरकारी लापरवाही का विषय बताया है।

Update: 2023-03-23 11:25 GMT
सारस पर सियासत (फोटो: सोशल मीडिया )

Amethi News: राज्य पक्षी सारस की आरिफ के साथ हुई दोस्ती पर राजनीतिक रंग गहरा ही होता जा रहा है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार को एक बार फिर घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने पंक्षी विहार से सारस पक्षी का गायब होना गंभीर सरकारी लापरवाही का विषय बताया है।उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा है कि बीजेपी सरकार सारस खोजे नही तो दुनिया के पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे। अखिलेश ने वन विभाग के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा वन विभाग ने सारस के साथ जबरदस्ती किया है।

बता दें कि आरिफ को यह सारस एक वर्ष पूर्व जंगल में लावारिस हालात में मिला था। उस उसके पैर में काफी चोट लगी थी। आरिफ उसे अपने घर ले आए।सारस को देख रेख कर जब सारस को अच्छा कर दिया तो वह उनके घर का सदस्य बन गया।सारस का आरिफ के साथ उठना बैठना खाना पीना सब होने लगा।बाइक से चलते जाते तो उनके पीछे उड़ता हुआ पहुंच जाता था।एक इंसान और एक पक्षी की दोस्ती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आरिफ के पास आते थे।आरिफ के परिवार के सदस्य भी इस सारस के दाना पानी का ख्याल रखते थे। उनकी मुहब्बत का असर इतना था कि जब आरिफ खेतों में काम करने जाते, सारस भी उनके साथ आता था। जब वह घर लौटते तो खुद ब खुद घर लौट जाता था।

सारस का पक्षी विहार में लोकेशन नही मिल रहा

बीते मंगलवार को आरिफ के घर से लाये गए सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था।अब सारस पक्षी का पक्षी विहार में लोकेशन नही मिल रहा है। विभाग के अधिकारियो के मुताबिक बुधवार चार बजे के बाद से सारस को नही देखा गया है। अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सारस और आरिफ को लेकर सरकार पर हमलावर है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है। उप्र वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है।

वहीं, अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। शर्मनाक!

Tags:    

Similar News