Amethi News: कांग्रेस नेता अजय राय का स्मृति से सवाल, बोला- कहां है तेरह रुपये किलो चीनी

Amethi News: उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Update: 2022-11-02 15:26 GMT

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री अजय राय। 

Amethi News: उप्र कांग्रेस कमेटी (UP Congress Committee) के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय (Former Minister Ajay Rai) अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरकार को बेरोजगारी और महंगाई पर घेरते हुए कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस बिना भेदभाव सबको साथ लेकर चलती रही और चलती रहेगी: अजय राय

कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में व मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस को सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना भेदभाव सबको साथ लेकर चलती रही और चलती रहेगी। उन्होंने महंगाई और कानून व्यवस्था पर विशेष प्रहार करते हुए कहा कि हर आदमी भाजपा राज्य मे इससे त्रस्त है। जब भाजपा चुनाव हारती है। तब महंगाई कम करती है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी ने देखा है कि विशेष कर पेट्रोल डीजल की महंगाई पर जब हारती है, तब रोक लगाती है। प्रत्येक चुनावों में और 2024 के चुनाव में भाजपा को हराइये और समस्याओं से निजात पाइये। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव, नगरपालिका व नगर निगम प्रत्येक वार्ड में लड़ेगी।


प्रांतीय अध्यक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया

कौशाम्वी की बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया कहा कि बुलडोजर कहा है। होली, दीपावली, धनतेरस, ईद, बकरीद, धनतेरस सब फीका रहा। यहां कि सांसद अब कहाँ है जो सिलेंडर सिर पर लेकर घूमती थीं और 13 रूपया किलो चीनी दे रहीं थीं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा देश जोड़ने की है, जिसके परिणाम दिख रहे हैं। निकाय चुनाव में हमारा मुद्दे बढ़े हुए हाउस, पानी व अन्य टैक्स हैं।

''राहुल गांधी निश्चित ही अमेठी से चुनाव लड़ेंगें''

प्रेस के एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से दूर नहीं है। राहुल गांधी निश्चित ही यहां से चुनाव लडेगे। हमारी यात्रा प्रत्येक निर्धारित जिले में है। जिसमें हम आम ज़न से मिल रहे हैं। आपको बता दें की जिले की सीमा में प्रवेश करते ही वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ स्वागत किया। प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर में दर्शन के पश्चात दुर्गापुर, पीपरपुर, भादर, टीकरमाफी, ठेंगहा मोड़, हथ किला, अमेठी कॉंग्रेस कार्यालय से अंबेडकर तिराहे से होते हुए से सगरा तिराहे पर राजीव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जगह जगह अजय राय का भव्य स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News