महिला प्रदर्शनकारी का दर्द: बोली- CAA का विरोध करने के लिए ऐसे किया गया मजबूर

देश में CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से सब लोग वाकिफ है, हर तरफ इसे लेकर बवाल चल रहा है।

Update: 2020-03-03 04:32 GMT

अलीगढ़: देश में CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से सब लोग वाकिफ है, हर तरफ इसे लेकर बवाल चल रहा है। इसी बीच यूपी के अलीगढ़ से खबर आ रही है जहां एक महिला ने अपने पति पर जबरन CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में भेजने का आरोप लगाया है। यहां शहर में पुलिस लोगों को समझा रही है कि वे अनावश्यक रूप से CAA के खिलाफ धरने में शामिल न हों। तभी जब पुलिस यहां के एक घर में पहुंची तो महिला अपने पति पर बरस पड़ी।

ये भी पढ़ें:PM मोदी से मिलेंगे केजरीवाल: सीएम बनने के बाद ये पहली मुलाक़ात इसलिए है ख़ास

एक हफ्ते से जान खा रहे हैं- धरने में जाओ

महिला ने कहा कि एक सप्ताह से उसका पति CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जबरन भेजता था। महिला ने कहा कि वो झूठ नहीं बोल रही है। पुलिस के सामने महिला ने कहा, "रोज जान खाते हैं, कहते हैं वहां धरने लग रहे हैं...चली जाओ...मैं झूठ नहीं बोल रही हूं...इन्होंने एक हफ्ते से मेरी जान खा रखी है।" हालांकि महिला के पति बीच में कह रहे हैं कि उनकी पत्नी झूठ बोल रही है। पुलिस ने इस बात को सुना और पति से कहा कि वे अपनी पत्नी पर दबाव न बनाएं।

आपको बता दें कि अलीगढ़ में CAA और NRC के विरोध में जीवनगढ़ बाईपास के पास चल रहे धरने को प्रशासन ने दो दिन पहले हटा दिया था। प्रशासन को जानकारी मिली कि सिविल लाइन्स और क्वार्सी थाना क्षेत्र में कुछ लोग महिलाओं-पुरुषों को अनूप शहर चुंगी पर धरने के लिए उकसा रहे हैं।

घर घर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ

इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। सोमवार को अपर सिटी मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह औक सीओ अनिल समानिया के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्वारसी थाना क्षेत्र और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्लों में जाकर महिलाओं पुरुषों से अपील की कि वे बिना जरूरी धरना प्रदर्शन में ना जाएं। लोगों को समझाने के लिए खुद सिटी मजिस्ट्रेट दरवाजे-दरवाजे पर लोगों के बीच पहुंचे।

ये भी पढ़ें:दिल्लीः PM मोदी से आज मिलेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 11 बजे होगी मुलाकात

शांति भंग करने पर भेजा जाएगा नोटिस

पुलिस ने कहा कि अगर कोई जबरन किसी को धरने पर भेजता है तो उसे नोटिस दी जाएगी। अलीगढ़ के अपर सिटी मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह ने बताया कि चुंगी गेट पर जो लोग धरने में जाते थे उसमें से कई महिलाओं के बारे में जानकारी मिली कि कुछ लोग इन्हें उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी लोगों को समझाया कि अनावश्यक रूप से शांति भंग ना करें। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले को नोटिस दिया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News