Auraiya News: प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, लिए सात फैरे

Auraiya News: दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे थे और शादी करने का फैसला कर चुके थे। लेकिन लड़की के पिता लगातार शादी को टालने का काम कर रहे थे।;

Update:2025-03-29 12:44 IST

प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, लिए सात फैरे  (photo: social media )

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक प्रेमी जोड़े ने थाने में पहुंचकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। बताया गया कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी करने का फैसला कर चुके थे। लेकिन लड़की के पिता को ये रिश्ता पसंद नहीं था और वह शादी को टालने का काम कर रहे थे। परेशान होकर दोनों ने ये कदम उठाया।

औरैया में बने थाने में एक अनोखा मामला सामना आया। जहां पर एक प्रेमी जोड़ें ने थाने में शादी कर ली। यह खबर अब चर्चा का विषय बन चुकी है। बताते चलें कि पूरा मामला बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत से जुड़ा हुआ है। यहां मढ़ादास पुर गांव में रहने वाली 20 साल की अन्नू को 2 साल पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर मोहल्ले में रहने वाले 23 साल के कमल प्रसाद उर्फ विक्की से प्यार हो गया। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे थे और शादी करने का फैसला कर चुके थे। लेकिन लड़की के पिता लेख राम लगातार शादी को टालने का काम कर रहे थे। जिससे प्रेमी जोड़ा काफी परेशान था।

जमाने की परवाह किए बिना थाने में जोड़े ने लिए सात फैरे

प्रेमी जोड़ा लगातार परिवार के लोगों से शादी किए जाने की बात कह रहा था लेकिन परिवार के लोग दोनों की बातों को नहीं समझ पा रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शुक्रवार को शादी करने का फैसला किया। दोनों बेला थाने में पहुंचे, जहां लड़के के माता-पिता को थाने में बने मंदिर पर बुलाया गया। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेते हुए शादी कर ली। लेकिन इस बात से लड़की के पिता काफी नाराज दिखाई दिए। लड़की के पिता थाने में मंदिर के पास खड़े रहे लेकिन जोड़े को आशीर्वाद देने नहीं पहुंचे। वही लड़के के माता-पिता ने अन्नू को अपनी बहू के रूप में अपनाया और बेटे के साथ घर ले आए। वही दोनों की यह शादी काफी सुर्खियों में बनी हुई है।

Tags:    

Similar News