Amit Shah In Ayodhya: अयोध्या पहुंचे शाह ने विपक्षा दलों पर जमकर साधा निशाना, कहा- बुआ-बबुआ के शासन में विकास नहीं

Amit Shah In Ayodhya: उत्तर प्रदेश में अयोध्या दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीआईसी ग्राउंड पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज वादी पार्टी पर निशाना साधा।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-12-31 09:49 GMT

अमित शाह (फोटो साभार- ट्विटर) 

Amit Shah In Ayodhya: उत्तर प्रदेश में अयोध्या दौरे (Amit Shah Ayodhya Daura) पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जीआईसी ग्राउंड (GIC Ground) पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज वादी पार्टी पर निशाना साधा। साथ ही योगी सरकार (Yogi Government) की जमकर सराहना की। अयोध्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पुण्य जन्मभूमि श्री अयोध्या जी को नमन करता हूँ, यहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। योगी राज में यूपी में विकास हो रहा है। गुंडे माफिया पलायन कर गए हैं। डबल इंजन सरकार के जरिये यूपी का विकास हो रहा है।

इससे पूर्व गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi Mandir) में दर्शन किए और फिर मणिराम दास छावनी (Maniram Das Chhawani) पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) से मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से जीआईसी मैदान आए और सभा संबोधित की। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज वादी पार्टी पर निशाना साधा। 

शाह ने कहा कि इस भूमि ने वर्षों तक प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के लिए संघर्ष किया है। यहां अनेक बार विनाश भी हुआ, निर्माण भी हुआ। मगर हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की। आजादी के बाद हमारे पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग का पुनर्निर्माण किया था। अब 75 साल के बाद देश के करोड़ों लोग सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के शिला पूजन का काम किया।

विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना

वहीं, विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि श्रीराम के भव्य मंदिर को बनने से रोकने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासन में ढेर सारे प्रयत्न किए। आप सभी को याद होगा, इन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलाई थी। राम सेवकों पर डंडे बरसाए थें, रामसेवकों को मारकर सरयूं नदी में बहा दिया गया था। जब देश के जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई, नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें और आज मैं देख कर आया हूं कि रामलला का मंदिर उसी स्थान पर आज बन रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा बुआ-बबुआ के शासन में हमारे आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं होता था। लेकिन आज पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर एक आस्था के स्थान को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में अयोध्या को अपना प्राचीन गौरव वापस दिलाने का काम किया है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम से जोड़कर श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है जो दुनिया के सभी स्थानों से राम भक्तों को अयोध्या लाने का काम करेगा।

योगी सरकार में माफिया कर रहे सरेंडर

शाह यही नहीं रूके उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ये बुआ बबुआ और कांग्रेस पार्टी कभी यूपी का विकास नहीं कर सकती। सपा के शासन में यहां पूरे प्रदेश में गुंडों और माफिया का बोलबाला था। हमारे लोगों को पलायन पर मजबूर कर दिया जाता था। लेकिन योगी सरकार आने के बाद पलायन करवाने वाले, खुद भाग रहे हैं। पहले माफियाओं से पुलिस डरती थी, जबकि आज माफिया पुलिस के सामने सरेंडर कर रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News