Ayodhya Deepotsav 2021: इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार, साढ़े सात लाख दीपकों को जलते हुए देखेगी अयोध्या

Ayodhya Deepotsav: अपने आराध्य के नगर आगमन पर अयोध्या एक बार फिर जगमगाने को तैयार हो रही है। इस बार अयोध्या अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए साढ़े सात लाख दीपकों को जलते हुए देखेगी।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-18 08:12 GMT

अयोध्या दीपोत्सव-योगी आदित्यनाथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Ayodhya Deepotsav: अपने आराध्य के नगर आगमन पर अयोध्या एक बार फिर जगमगाने को तैयार हो रही है। प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Sarkar) आने के बाद लगातार हो रहे दीपोत्सव कार्यक्रम (Deepotsav Program) के तहत पांचवी बार दीपावली में अयोध्या दीपो से सजी नजर आएगी, लेकिन इस बार पहले से भी ज्यादा दीपों को यहां सजाया जाएगा। पिछली बार साढ़े पांच लाख दीपक जलाए गए थें, लेकिन इस बार अयोध्या अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते (Record Break) हुए साढ़े सात लाख दीपकों (Seven and a Half Million Lamps) को जलते हुए देखेगी।

राज्य सरकार ने इस बड़े आयोजन के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। इसके लिए लगभग सात हजार कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। इसके लिए 29 हजार लीटर तेल और बड़ी मात्रा में रुई का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए पूरी अयोध्या को दूधिया रोशनी से सजाने की तैयारी शुरू हो गयी है।

अयोध्या के सफल आयोजन पर प्रदेश की योगी सरकार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। पिछली बार भी साढ़े पांच लाख दीपक जलाकर एक विश्वकीर्तिमान स्थापित किया जा चुका है। इस बार दीपावली के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी है। दीपोत्सव को लेकर नगर निगम सफाई करने में जुट गया है। गलियां और सड़के साफ की जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि दीपोत्सव पूरे एक सप्ताह चलेगा।

पिछली बार राम मंदिर का शिलान्यास होने के करीब पांच सदी बाद दीपोत्सव होने जा रहा है, इस बार भी पिछली तरह ही श्री रामजन्म भूमि पर भी खुशियों के दीप जलेंगे। पांच शताब्दी पूर्व 1527 में मुगल सूबेदार मीरबांकी के अयोध्या जन्मभूमि पर कब्जा किया था। इसके बाद से अब देश ही नहीं, दुनिया के करोड़ों रामभक्तों का श्री राम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है। इन दिनों अयोध्या में मंदिर निर्माण के नींव खुदाई का काम चल रहा है। उम्म्मीद है कि 2023 तक अयोध्या में मंदिर निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

Tags:    

Similar News