संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राममंदिर निर्माण की देखी बारीकी

रामजन्म भूमि परिसर में आधे घंटे तक रहने के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर निर्माण से जुडी कई तकनीकी बारीकियों को जाना। इस दौरान उन्होंने रामलला की आरती की और प्रसाद भी लिया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-21 14:39 GMT

संघ प्रमुख मोहन भागवत। (Social Media) 

Lucknow: अयोध्या में चल रही आरएसएस की बैठक में शामिल होने आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज यहां राममंदिर निर्माण को देखने के साथ ही रामलला के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने रामलला की आरती की और प्रसाद भी लिया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  

इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और नृपेन्द्र मिश्र भी थें। रामजन्म भूमि परिसर में आधे घंटे तक रहने के दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण से जुडी कई तकनीकी पहलुओं को भी जाना। जब मोहन भागवत मंदिर निर्माण देख रहे थें तो उनके साथ कई इंजीनियर भी थे, जो मंदिर की बारीकियों को बताते रहे। ट्रस्ट ने मई 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले भक्तों के लिए राम मंदिर के गर्भगृह को खोलने के लिए दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 2 दिनों से संघ की यहां कारसेवकपुरम में बैठक चल रही है, जिसमें संघ के कई पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। अक्सर यह आयोजन संघ के मुख्यालय नागपुर में ही होता आ रहा है, लेकिन पहली बार इसे अयोध्या में किया गया है।

संघ सूत्रों के अनुसार बैठक में आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले, वरिष्ठ पदाधिकारी भैयाजी जोशी और 45 प्रांतीय इकाइयों के अन्य पदाधिकारी भाग ले रहे है। बैठक में आरएसएस 2025 में अयोध्या में अपना शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करने पर भी विचार विमर्श हुआ है। संघ प्रमुख ने यहां 20 व 21 अक्तूबर को दो दिनों तक संघ की सभी 45 प्रांत इकाईयों के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इससे पहले मंदिर परिसर पहुंचने पर मोहन भागवत का स्वागत श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्रा, राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेष पांडेय, हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News