Corona Vaccination UP: यूपी बना नंबर वन, 24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश में पहला राज्य

Corona Vaccination UP: कोरोना वैक्सीन की डोज देने वाले देश में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-20 14:04 GMT

24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य बना उत्तरप्रदेश  (Social Media)

Corona Vaccination UP:  उत्तर प्रदेश 24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य बन गया है  अब तक  कुल 24,85,540 डोज दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 66,86,070 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 47.70 प्रतिशत है। अब तक 5,88,149 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,47,845 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 18,554 नये मामले आये हैं।

24 घण्टों में 19,328 लोग कोविड-19 से ठीक हुए मरीज

 प्रदेश में अब तक कुल 9,72,21,272 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,26,953 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 19,328 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 97,329 एक्टिव मामले है,  जिनमे  94,529 लोग होम आइसोलेशन में है।  प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

प्रदेश में कल 19 जनवरी को एक दिन में कुल 26,35,029  डोज दी गयी है, जिनमे  15 से 18 वर्ष के बच्चों को  3,77,075  डोज दी गई। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,13,20,582 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 95.86 प्रतिशत है।18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,14,90,739 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 62.06 प्रतिशत है। 

करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य बना यूपी

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 66,86,070 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 47.70 प्रतिशत है।  उन्होंने बताया कि अब तक 5,88,149 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रदेश 24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य है। कल तक कुल 24,85,540 डोज दी जा चुकी है।  प्रसाद ने बताया सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News