Kalyan Singh : केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा एलान, इन 5 जिलों की सड़क होंगी कल्याण सिंह के नाम पर

Kalyan Singh Death : प्रदेश के 5 जिलों की एक एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी। जिन जिलों की सड़कें कल्याण सिंह के नाम पर होंगी, उनमे लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलन्दशहर और अलीगढ़ शामिल हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-08-23 04:56 GMT

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते केशव मौर्य (Photo Newstrack)

Kalyan Singh Death : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने प्रदेश के 5 जिलों की एक एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होने की घोषणा की। जिन जिलों की सड़कें कल्याण सिंह के नाम पर होंगी, उनमे लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलन्दशहर और अलीगढ़ शामिल हैं, जिनकी एक एक सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम से होगी।

अयोध्या से अलीगढ़, बुलंदशहर में होगा कल्याण सिंह मार्ग

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ट्वीट कर पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लेकर बड़ा एलान किया है। डिप्टी सीएम ने एलान किया कि प्रदेश के पांच जिलों में कल्याण सिंह मार्ग होंगे। यानि पांच जिलों की एक एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर पड़ेगा। केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा, राम भक्त स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबू जी के नाम लोक निर्माण विभाग अयोध्या अलीगढ़,एटा,बुलंदशहर प्रयागराज में एक एक मार्ग के नाम होगा।

डिप्टी सीएम ने बाबरी मस्जिद विध्वंस और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि बाबु जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। उन्होने अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

इसके साथ ही केशव मौर्य ने कहा कि राम भक्त बाबू जी कल्याण सिंह सदैव अमर रहेंगे। 

बता दें कि दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार(Funeral) आज वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा। कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी(25 kg Sandalwood) की व्यवस्था की गई है। और आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज(Vedic Customs) से सम्पन्न कराएंगे।

आज कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 

बता दें कि दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि आज सोमवार को उनके पिता का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा राज घाट पर शाम तीन बजे होगा। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार पूरे वैदिक रीति रीवाज से किया जाएगा। दिवंगत पूर्व सीएम के पुत्र राजवीर सिंह ने यह भी जानकरी दी है कि उनके पिता के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah), राज्यपाल आनंदी बेन पटेल(Governor Anandi Ben Patel) , सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सहित कई दिग्गज नेता उपस्तिथ रहेंगे। स्मरण रहे कि दिवंगत सीएम कल्याण सिंह वर्ष 2004 में बुलंदशहर से सांसद भी निर्वाचित हुए थे।

Tags:    

Similar News