Lucknow News: BJP स्थापना दिवस पर वार्ड चलो अभियान: सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा की नीति: डॉ. बोरा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे वार्ड चलो अभियान के तहत उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में प्रवास किया।;

Update:2025-04-11 20:38 IST

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहे वार्ड चलो अभियान के तहत उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर सरकार की उपलब्धियां साझा कीं। वहीं बीजेपी ध्वज के साथ कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकाली और जगह-जगह चौपाल लगाकर मोदी सरकार के 11 साल और योगी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

डॉ. बोरा ने सरकार की नीतियों के प्रति लोगों को किया आश्वस्त

विधायक डॉ. बोरा ने प्रवास की शुरुआत नौबस्ता क्षेत्र में दयाराम रावत के घर से की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य और वार्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी भी मौजूद रहे। डॉ. बोरा ने राधेश्याम, तेजप्रकाश तिवारी, आशीष तिवारी, रामप्रसाद वर्मा, प्रदीप, शोभित मौर्य, ओपी विमल, रामविलास भगत, राजेश वर्मा, दयाशंकर अवस्थी, सुरेश चंद्र पांडेय और जितेंद्र पांडेय जैसे योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान कर उन्हें सरकार की नीतियों के प्रति आश्वस्त किया।

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

वहीं शक्ति केंद्र गयासीवान इंटर कॉलेज के संयोजक गोविंद शुक्ल के आवास पर बूथ संख्या 289 की बैठक हुई जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यहां अरविंद शुक्ला, मीना शुक्ला, प्रभात तिवारी, सुशील पांडेय, प्रमोद अग्निहोत्री, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो नर्मदेश्वर मंदिर होते हुए नौबस्ता पुलिया तक पहुंची। इस शोभा यात्रा में रामशरण सिंह, सुनील सिंह, नम्रता सिंह श्रीनेत, विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, सुधीर सिंह, मुकेश तिवारी और आलोक बाजपेयी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीनगर कॉलोनी में सुरेश यादव के निवास पर मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया जहां विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि बीजेपी की सरकारें बिना भेदभाव के विकास कार्यों को अंजाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही भाजपा की नीति है। इस चौपाल में रमाकांत शुक्ला, संतोष तिवारी, रमेश पांडेय, नीलू दीक्षित, सुनीत और राजा दीक्षित जैसे स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

संकटमोचन हनुमान मंदिर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

इस दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भरतनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं संकटमोचन हनुमान मंदिर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, लोकतंत्र सेनानियों और कारसेवकों को सम्मानित किया गया। इसमें उमाशंकर त्रिपाठी, रामकृष्ण अवस्थी, विनय शुक्ला, रामेंद्र शुक्ला, अजय सिंह, ओमप्रकाश त्रिवेदी, बिहारी सिंह कुशवाहा, रामकृपाल अवस्थी, ओपी पांडेय, बालेश्वर गुप्ता और प्रमोद शुक्ला जैसे प्रमुख लोग शामिल हुए।

Tags:    

Similar News