Chandauli News: भाजपा ने अल्पमत में रहते हुए भी सहयोगियों के बल पर वक्फ जैसे कुरीति पर अंकुश लगाने का कार्य किया- डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे

Chandauli News: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत देर शाम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।;

Update:2025-04-12 22:42 IST

 डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, भाजपा ने वक्फ जैसे कुरीति पर अंकुश लगाने का कार्य किया (Photo- Social Media)

Chandauli News: चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में धानापुर के नरौली गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत मंगलवार को देर शाम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।

भाजपा ने वक्फ बोर्ड की कुरीति पर अंकुश लगाने का कार्य किया- डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वक्फ बोर्ड को कुरीति बताते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां में कहा कि तीसरी सरकार में भले ही भाजपा के कम सदस्य चुने गए हो लेकिन अपने एनडीए के सहयोगियों के बल पर वक्फ बोर्ड की कुरीति पर अंकुश लगाने का कार्य करने के लिए बिल पास किया है यह एक मजबूत फैसले लेने वाले नेता की देन है।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया की केंद्र सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की मार्च में 8 वर्ष पूर्ण हुए हैं इसको उत्कर्ष अभियान के तौर पर चलाए जा रहा है। इसमें सरकार की योजनाएं लोगों को बताई जा रही है सभी बड़े नेताओं को एक गांव के बूथ पर जाकर मंदिर में साफ सफाई, पूजन अर्चन के साथ लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताकर गांव चलो अभियान को सफल बनाना है। इसमें मेरा भी प्रदेश एवं जिला संगठन द्वारा बूथ नंबर 62 सैयदराजा विधानसभा के नरौली गांव में लगा था, उसके तहत कार्यक्रम किया गया।

वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह द्वारा मोदी को क्रेडिट चोर कहे जाने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से 11 वर्षों से दूर है लेकिन भाजपा की उपलब्धियां उसे पच नहीं रही है मोदी जी के सहयोगी अमित शाह जी एस जानीशंकर और अजीत डोभाल के कारण आतंकवादियों की कमर टूट गई है, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक भाजपा करके आतंकवाद को खत्म करने में जुटी है। यह लोग केवल चिट्ठी पत्री लिखने का कार्य कर रहे थे।

इस कार्य की सराहना की जगह कामिनी निकलना दुर्भाग्यपूर्ण। राहुल गांधी द्वारा महात्मा फुले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया कि गया कि यह लोग केवल दिखावा करते हैं उनकी फिल्म पर सेंसर लगा दी गई है। इस बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार के लोगों की पूजा करती रही है और भाजपा महापुरुषों को चिन्हित कर उनको याद करती है यह लोग इसको लेकर अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड हाता नहीं भाता है,ब्राह्मणों को सत्ता बदलने आता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार और अपराध कोई बढ़ावा देती रही है इस तरह की टिप्पणियां उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

चंदौली में विपक्ष के सांसद के एक वर्ष पूरे होने पर कोई विकास की नई उपलब्धि नहीं होने पर उन्होंने कहा कि अभी जो भी उपलब्धियां दिखाई दे रही है मेरे द्वारा पहल की गई है और दो ढाई साल तक वही दिखेंगे। कोई नई उपलब्धि नहीं मिलेगी।

डबल इंजन की सरकार हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर रही है- डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

उन्होंने संबोधन में कहा की डबल इंजन की सरकार हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।

चंदौली में भी अब विकास की बयार बह रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुंडाराज का खात्मा करने से जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सत्ता में आने पर भी जनता से संवाद बनाये रखती है, जबकि अन्य दल के लोग सरकार में आने पर लूट खसोट में लग जाते हैं।अभियान में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद करने के बाद वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री उमा शंकर सिंह, सुजीत जायसवाल सहित कई भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News