Kalyan Singh: कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

Kalyan Singh: उत्तर प्रदेश की सरकार ने सोमवार को राज्य में सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-08-22 12:23 GMT

कल्याण सिंह (फाइल फोटो: न्यूजट्रैक)

Kalyan Singh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के शनिवार को निधन हो गया। इसके बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 89 साल के कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को अलीगढ़ में अंतिम संस्कार होगा।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने सोमवार को राज्य में सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। योगी सरकार ने कल्याण सिंह के सम्मान में सोमवार को प्रदेश के सभी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कल इलाहाबाद हाईकोर्ट समेत सभी कोर्ट भी बंद रहेंगे।
अलीगढ़ में सोमवार को कल्याण सिंह की अंत्येष्टि की जाएगी। इस दिन प्रदेश की सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। सभी सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कालेज तथा यूनिवर्सिटी बंद रहेंगी।

कोर्ट भी रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश में सोमवार यानी 23 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट समेत अधीनस्थ अदालतें भी रहेंगी बंद। हाईकोर्ट ने कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक को लेकर यह अवकाश घोषित किया है।

राजस्‍थान में भी राजकीय शोक

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राजस्‍थान के राज्‍यपाल भी रहे। राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार ने भी कल्‍याण सिंह के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक और सोमवार यानी 23 अगस्‍त को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। इससे पहले राज्य मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की अध्‍यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई जिसमें पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और शोक प्रस्ताव हुआ।
कल्‍याण सिंह का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ग्राम मढ़ौली में हुआ था। वह 1967 में पहली बार जनसंघ के टिकट पर अलीगढ़ की अतरौली सीट से विधायक बने। इसके बाद वह साल 2002 तक 10 बार विधायक चुने गए। कल्याण सिंह का सोमवार को नरोरा में गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।




Tags:    

Similar News