Lok Bandhu Hospital: जल्द ही आंख के मरीजों का 'फेको विधि' से होगा ऑपरेशन, आंख के मरीजों की परेशानी दूर

Lok Bandhu Hospital: लोकबंधु अस्पताल (Lokbadhu Hospital) में जल्द ही आंख के मरीजों के लिए 'फेको विधि' से ऑपरेशन शुरू होगा। इससे आंख के मरीज़ों को राहत मिलेगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-09-27 16:05 GMT

लखनऊ: राजधानी के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल (Lokbadhu Hospital) में जल्द ही आंख के मरीजों के लिए 'फेको विधि' से ऑपरेशन शुरू होगा। इससे आंख के मरीज़ों को राहत मिलेगी। पहले से ही अस्पताल में ऑपरेशन की रफ्तार तेज हो गई है। बता दें कि बीते 17 महीने से यहां ऑपरेशन बन्द थे। पिछले हफ़्ते से दोबारा ऑपरेशन शुरू हुए हैं। अब रोजाना सात से आठ ऑपरेशन होने लगे हैं। इसमें हड्डी, गॉल ब्लेडर की पथरी, हार्निया, आंख, प्रसव व सामान्य ऑपरेशन शामिल हैं। ये सभी ऑपरेशन मुफ्त हो रहे हैं। साथ ही ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।

आंख के मरीजों के लिए 'फेको विधि' से ऑपरेशन

लोकबन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी (Dr. Ajay Shankar Tripathi) ने बताया कि 'अस्पताल में पांच माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर क्रियाशील हैं।

डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी

इनमें एक इमरजेंसी ओटी, आंख, हड्डी, सर्जरी (हॉर्निया, गालब्लेडर, हाइड्रोसील) व महिलाओं के प्रसव के लिए दो ऑपरेशन थियेटर हैं। वहीं, ऑक्सीजन जनरेटर भी यहां तैयार है।' उन्होंने बताया कि 'जल्द ही आंख के मरीजों के लिए फेको विधि से ऑपरेशन शुरू होंगे।'

अस्पताल में 960 लीटर प्रति मिनट का लगा है ऑक्सीजन जनरेटर

लोकबंधु अस्पताल में 960 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन जनरेटर लग गया है। जिससे गम्भीर मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। इससे 50 बेड पर आईसीयू आपूर्ति होगी। यहां 30 बेड बच्चों व 20 बेड बड़ों के लिए सुरक्षित किये गए हैं। ग़ौरतलब है कि अस्पताल में 300 बेड हैं। इसमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते 70 बेड महिलाओं और 100 बेड बच्चों के लिए सुरक्षित किये गए हैं।

Tags:    

Similar News