Lucknow News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

Lucknow News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-25 09:58 GMT

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल (Uttar Pradesh Adarsh Vyapar Mandal) ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस (national voter day) के अवसर पर व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में अनिवार्य मतदान की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ।

लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार: संजय गुप्ता

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता (State President Sanjay Gupta) ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है और जनता को अपने मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि व्यापारियों को इस चुनाव में जाति धर्म में ना बांटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा, तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं और अपने परिजनों एवं परिचितों को अनिवार्य मतदान के लिए जागरूक करना होगा।

संजय गुप्ता ने कहा इस चुनाव में प्रदेश के एक करोड़ व्यापारी अपने परिजनों के साथ चार करोड़ों वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं। अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए।


शपथ कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस शपथ कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, नगर उपाध्यक्ष मसीहउजजमा गांधी, मोहम्मद आदिल मोहम्मद सलीम, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, लवलेन मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद कमर (मून), लव लेन मार्केट महामंत्री सचिन मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, मोहम्मद रिजवान अनुज गुप्ता, जितेंद्र नकरा, भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल थे

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News