Lucknow News: शिवपाल के घर पर रखी जा रही है सूबे के नए गठबंधन की आधारशिला
यूपी फतह करने की रणनीति बनाने में जुटी राजनीतिक पार्टियां;
असदुद्दीन ओवैसी और ओमप्रकाश राजभर (फोटो-आशुतोष त्रिपाठी)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल सियासी समीकरण साधने में लग गए हैं। वहीं बुधवार देर रात असदुद्दीन ओवैसी, ओमप्रकाश राजभर और चंद्रशेखर आजाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर सूबे के कुछ दलों से गठबंधन को लेकर अपनी बातचीत करना शुरू कर दी है। शिवपाल सिंह यादव यह पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वो सूबे में इस बार वे भाजपा का विकल्प बनना चाहते हैं।
सूत्र बताते हैं शिवपाल के घर आज देर शाम अचानक राजनीतिक हलचल बड़ गयी है। ओवैसी और राजभर शिवपाल के घर जाते देखे गए हैं। चंद्रशेखर आजाद भी शिवपाल के घर पर मौजूद हैं।सूत्र बताते हैं कि शिवपाल के घर तीन नेताओं की बैठक, चल रही है।ऐसा माना जा रहा है कि यूपी की राजनीति में एक नया मोर्चा बनाने की रणनीति पर अमल किया जा रहा है।ओवैशी की शिवपाल के घर यह दूसरी बैठक है।सपा प्रमुख तो अब तक प्रसपा से अपने गठबंधनो के बारे में कोई पत्ते नहीं खोल पा रहे हैं लेकिन चाचा शिवपाल सिंह ने अपने यह प्रयास अब अन्य दलों से करने शुरू कर दिए हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ओमप्रकाश राजभर और चंद्रशेखर आजाद#SamajwadiParty pic.twitter.com/hUk8UmzJPw
— Newstrack (@newstrackmedia) September 29, 2021