UP Assembly Election 2022: क्या इस बार विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर होंगे व्यापारी?

आज राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का 17 वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें प्रदेश भर के अलग-अलग जनपदों से व्यापारी सम्मिलित हुए।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-08-24 14:22 GMT

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 17 वां स्थापना दिवस: फोटो- न्यूजट्रैक

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं तो वहीं छोटे-छोटे दलों को मिलाकर बड़ी पार्टियां सत्ता पर अपनी नजरें गड़ाए बैठी हुई हैं । तो वहीं अब उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने प्रदेशभर के व्यापारियों को एकजुट करने के लिए अभियान की शुरुआत की जिसके तहत प्रदेशभर का व्यापारी उसी सरकार को अपना समर्थन और वोट देगा जो व्यापारियों के हित के बारे में सोचती हों।

आज राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का 17 वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें प्रदेश भर के अलग-अलग जनपदों से व्यापारी सम्मिलित हुए। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में जो पार्टी भी सरकार बनाती है वह कभी भी व्यापारियों के हित के बारे में नहीं सोचती है ऐसे में हम व्यापारी समाज में यह तय किया है कि हम एकजुट होकर प्रदेश में ऐसी सरकार बनाएंगे जो प्रदेश की आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों के हित के बारे में भी सोचे।

व्यापारियों का व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान

व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि आज हम अपने संगठन का 17वां स्थापना दिवस मना रहे हैं और आज से ही हम "व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान" की शुरुआत भी कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेशभर के व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा जिससे आने वाले 2022 विधान सभा इलेक्शन में हम ऐसी सरकार सुन सके जो व्यापारियों के हित के बारे में सोचती हो।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 17 वां स्थापना दिवस: फोटो- न्यूजट्रैक

संजय गुप्ता ने बताया कि हम भले ही प्रदेश में सरकार बना सकते हैं लेकिन कभी भी सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे और ना ही कोई चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश भर में हम व्यापारी दो करोड़ की संख्या में है और दो करोड़ हमारे कर्मचारी हैं ऐसे में उनके घर वालों को मिलाकर लगभग आठ करोड़ वोटर हमारे पास है और यह वोटर जिस और अपना रुझान करेगा सरकार भी उसी पार्टी की बनेगी।

प्रदेश सरकार सिर्फ अपने हित के बारे में सोच रही- संजय गुप्ता

उत्तर प्रदेश के आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में सरकार सिर्फ अपने हित के बारे में सोच कर लोगों को जाति और धर्म के नाम पर वोट देने के लिए मजबूर करती है लेकिन हम जाति और धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी समाज को जागरूक करने का काम करेंगे और प्रदेश में होने वाले इलेक्शन में अपना अहम योगदान देंगे। हम जल्द ही एक मिस कॉल नंबर की शुरुआत भी करने जा रहे हैं जो भी व्यापारी हमारी सोच से अपना सरोकार रखता हो वह उस नंबर पर मिस कॉल कर हमारे अभियान से जुड़ सकता है।

Tags:    

Similar News