UP Election 2022: अनुप्रिया पटेल के अपना दल ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां अपने पत्ते खोल रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल ने पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-01-25 08:22 GMT

apna dal anupriya patel

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022) के दिन नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां अपने पत्ते खोल रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) की पार्टी अपना दल (Apna Dal) ने पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 

अपना दल (सोनेलाल) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों (list of star campaigners) की सूची जारी कर दी है। मोदी सरकार में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री तथा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, उनके पति और कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल (Ashish Patel) तथा अन्य लोग पार्टी का प्रचार करेंगे। 

इस लिस्ट में जिन प्रचारकों का नाम है वो है:

अनुप्रिया पटेल

आशीष पटेल

जमुना प्रसाद सरोज

नील रतन सिंह पटेल

पकौड़ी लाल

अरबी सिंह पटेल

राज कुमार पाल

अजित सिंह बैसला

महेश चौधरी

मोहम्मद वकील

अहमद खान मंसूरी

अवध नरेश वर्मा

रेखा वर्मा

जाकी अल नासिर

नदीम अशरफ का नाम शामिल है।

गौरतलब है, कि अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाली अपना दल (एस) का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है। इसी के तहत अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अपना दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन में 11 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा था। जिसमें पार्टी को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अपना दल के विधायक जय कुमार सिंह इस वक्त यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी हैं।

Tags:    

Similar News