UP Election 2022: अपने क्षेत्र में क्या किया है खास, किन उपलब्धियों को लेकर जनता से मांग रही हैं आशीर्वाद, सुनिए मंत्री स्वाति सिंह की जुबानी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ बीजेपी विधायक स्वाति सिंह अपने क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाकर एक बार फिर से आशीर्वाद मांग रही हैं। 2017 में पहली बार चुनाव लड़ी थीं और जीतकर विधानसभा पहुंचीं।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-01-08 12:35 GMT

UP Election 2022: यूपी चुनाव का एलान हो गया है और सभी प्रत्याशी अपने-अपने मुद्दे लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा (Lucknow Sarojini Nagar Assembly Seat) से बीजेपी विधायक और योगी सरकार में महिला विकास मंत्री मंत्री स्वाति सिंह भी अपने क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाकर एक बार फिर से आशीर्वाद मांग रही हैं। स्वाति सिंह 2017 में पहली बार चुनाव लड़ी थीं और जीतकर विधानसभा पहुंचीं। योगी सरकार ने उन्हें मंत्री बनाया गया था। अब एक बार फिर से चुनाव की रणभेरी बज चुकी है तो वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही हैं। पांच साल में अपने क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया। उनसे खास बात की न्यूज़ ट्रैक संवाददाता ने....

स्वाति सिंह का राजनीतिक सफर (swati singh political career)

मंत्री स्वाति सिंह 2017 के चुनाव से पहले चर्चा में आईं थीं। उनके पति बीजेपी के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह हैं। दयाशंकर सिंह संगठन का कार्य देखते हैं। दयाशंकर सिंह की वजह से स्वाति सिंह की राजनीति में एंट्री हुई थी। दरअसल बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर एक टिप्पणी की थी।

Full View

जिसके बाद बसपाई उन पर हमलावर हो गए थे। बसपा के उस वक्त के नेता नसीमुद्दीन और रामअचल राजभर पर उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा। जिसको लेकर स्वाति सिंह मुखर हो गईं और मायावती के साथ उनके नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चुनावी माहौल के बीच बीजेपी ने भी उनका साथ दिया और मीडिया की डिबेट में बैठकर स्वाति सिंह ने अपना पक्ष बाखूबी रखा और जनता ने उनकी बातों पर यकीन किया।

इसके बाद बीजेपी ने उन्हें 2017 के चुनाव में लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार बना दिया और वह चुनाव जीत गईं। पहली बार चुनाव जीतीं स्वाति सिंह को बीजेपी आलाकमान ने पहले राज्य मंत्री उसके बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री का दायित्व सौंपा। स्वाति सिंह अब एक बार फिर से 2022 के चुनाव में सरोजनी नगर से अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। स्वाति सिंह कहती हैं कि उनकी क्षेत्र की जनता की जो प्रमुख समस्याएं थी उन्हें वह दूर करने की पूरी कोशिश की हैं। आगे भी वह उनके लिए कार्य करती रहेंगी। योगी सरकार की उपलब्धियों अपने द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर और जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं। उन्हें भरोसा है कि 2022 में एक बार फिर से सरोजनी नगर की जनता उन पर भरोसा करके कमल खिलाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News