Ayodhya News: आज से शुरू होगा अयोध्या में बृज-अवध महामिलन महोत्सव, सीएम योगी हो सकते शामिल !

Ayodhya News Today: अयोध्या में आज से बृज-अवध महामिलन का उत्सव आयोजित होगा। सात दिवसीय उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-01-11 04:25 GMT

बृज-अवध महामिलन महोत्सव अयोध्या (सोशल मीडिया)

Ayodhya News: अयोध्या में आज से बृज-अवध महामिलन का उत्सव आयोजित होगा। इस सात दिवसीय उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। उनका अधिकृत कार्यक्रम अभी तक सामने नहीं आया है। इस उत्सव में वृंदावन के कथावाचक आचार्य इन्द्रेश के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का भी शुभारम्भ होगा। इस उत्सव के संत सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें विशिष्ट संत-महंत और विद्वान सम्मिलित होंगे।

महामिलन महोत्सव का यह पूरा कार्यक्रम

इस कथा के प्रथम दिवस पर मिलन महोत्सव, द्वितीय दिवस पर मणिपर्वत हिण्डोला, तृतीय दिवस पर चित्रकूट रास, चतुर्थ दिवस गिरधरलाल भगवान का प्राकट्योत्सव, पंचम दिवस पर दक्षिण भारतीय पंरपरानुसार श्रीसीता-रघुवीर विवाहोत्सव, छठें दिवस पर रंगनाथ जी का उत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ हर दिन सुबह भगवान गिरधर लाल का मंगला दर्शन, दोपहर राजभोग दर्शन, शाम पालकी दर्शन और नृत्योत्सव का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए यूपी के तमाम जिलों के साथ बृज क्षेत्र के अलावा दक्षिण भारत के सैकड़ों भक्त श्रद्धालु यहां बृज व अवध महामिलन महोत्सव समारोह में सम्मलित होने पहुंच चुके है।

बृज-अवध महोत्सव में यह होगे शामिल

इस आयोजन के रचनाकार श्रीरामलला देवस्थानम् के पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य डा राघवाचार्य ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा हर दिन सुबह दस बजे से एक बजे तक होगा। इस सम्मेलन में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और विहिप के सलाहकार दिनेशजी के अलावा वृंदावन के प्रसिद्ध कथाकार देवकीनंदन ठाकुर, श्रीकृष्ण चंद्र महाराज, अयोध्या के मणिराम छावनी के महंत कमलनयन दास, दिगम्बर अखाड़ा महंत सुरेश दास, बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास, जानकीघाट बड़ा स्थान महंत जन्मेजय शरण और उदासीन आश्रम महंत डा भरत दास सहित अन्य लोग के शामिल होने की सूचना है।

Tags:    

Similar News