अयोध्या में होगी भगवान श्री राम की विशालकाय मूर्ति की स्थापना, CM के समक्ष किया प्रस्तुतीकरण

अयोध्या में भगवान श्री राम जी की विशालकाय मूर्ति की स्थापना की जानी है। इसके लिए शॉर्टलिस्टेड कुल 5 वास्तु विद फर्मों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया।

Update: 2018-11-25 04:15 GMT
अयोध्या में होगी भगवान श्री राम की विशालकाय मूर्ति की स्थापना, CM के समक्ष किया प्रस्तुतीकरण

अयोध्या: अयोध्या में भगवान श्री राम जी की विशालकाय मूर्ति की स्थापना की जानी है। इसके लिए शॉर्टलिस्टेड कुल 5 वास्तु विद फर्मों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया। इस योजना में भगवान श्री राम जी की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊंचा क्षत्र और नीचे कुल 50 मीटर का बेस होगा।

यह भी पढ़ें: सोनिया के गढ़ से 25000 राम भक्तों ने अयोध्या के लिए किया कूच, आज धर्म सभा में लेंगे हिस्सा

इस प्रकार मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है। 50 मीटर ऊंचे बेस के अंदर ही भव्य एवं अत्याधुनिक म्यूजियम का प्रावधान होगा, जिसमें सप्तपुरी ओं में अयोध्या का इतिहास, इच्छवाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर वर्तमान श्री राम जन्मभूमि का इतिहास, भगवान विष्णु के समस्त अवतारों का विवरण सहित भारत के सभी सनातन धर्म के विषय में आधुनिक तकनीक पर प्रदर्शन की व्यवस्था होगी। इस योजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन सॉइल टेस्टिंग टेस्टिंग आदि कार्य कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे कन्नड़ अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश, 66 साल की उम्र में हुआ निधन

यहां देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें:आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 2018: ENG को हराकर AUS ने चौथी बार जीता ख़िताब

Tags:    

Similar News