Ayodhya Ram Mandir: दिवाली से भी ज़्यादा बनाये जा रहे हैं दिए, ऐसे जगमगा उठेगा 22 जनवरी को भारत

Ayodhya Ram Mandir: दिवाली पर जहाँ दिए खूब बनाये जाते हैं वहीँ 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर उससे भी ज़्यादा दिए बन रहे हैं।

Update: 2024-01-16 07:19 GMT

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Ram Mandir: जहाँ एक ओर राम लला के भव्य मंदिर की सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण तक पहुंच चुंकीं हैं और भगवान् राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी पूरे ज़ोरों शोरों से होने वाला है वहीँ पूरे भारत में दिवाली मनाने के लिए दिए बनने भी शुरू हो चुके हैं। इसे हर तरफ दिवाली की तरह मनाया जायेगा। दीपक बनने का कार्य शुरू हो चुका है।

दिवाली से भी ज़्यादा बनाये जा रहे हैं दिए

राम भक्तों का बरसों का सपना साकार रूप में सामने है जहाँ अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। इस दिन को लोग अपने अपने तरीके से मनाने की तैयारी में हैं कुछ लोग अपने घर को दिवाली की तरह ही सजाने वाले हैं साफ़ सफाई से लेकर रौशनी से जगमगाने तक सब कुछ को लेकर तैयारियां पूरे ज़ोरों पर हैं। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। वहीँ घरों में दीपक जलाये जायेंगे और दिवाली भी मनाएंगे। ऐसे में लोगों ने दिए बनने के लिए कई आर्डर भी दिए हैं।

वहीँ कई जगहों पर तो कुम्भकार पहले से भी दिए बना रहे हैं और इसको लेकर तैयारी कर रहे हैं। और लोगों के आर्डर पर भी दिए बनाये जा रहे हैं। वहीँ एक कुम्भार से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने दिवाली पर जहाँ 30 हजार दीपक बनाये थे वहीँ 22 जनवरी के लिए उन्हें 50 हज़ार दिए बनाने का आर्डर मिले हैं। उनका कहना है कि ऐसा पहली बार है जहाँ दूसरी दिवाली मनाये जाने का शुभ अवसर आया है कई दिनों से मौसम सही नहीं रहने के चलते दिए बनाने की रफ़्तार धीमी हो गयी थी लेकिन सम्भावना है कि जल्द ही इसमें सुधार होगा।

अलग अलग तरह के दिए बन रहे

भगवान् राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपक अलग अलग तरह के बन रहे हैं जिसमे रंगीन दिए काफी ज़्यादा बनाये जा रहे हैं। कुछ लोग भगवा रंग के दिए भी बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग सामान्य तरह के दिए भी बना रहे हैं। वहीँ राम के 500 साल बाद अयोध्या में आने के अवसर पर कई लोग घर घर जाकर दिए बाँट भी रहे हैं। जिससे हर कोई प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग ले सके और इस दिन दिवाली से भी ज़्यादा दिए जलाये जायेंगे।

Tags:    

Similar News