Ayodhya Ram Mandir : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान रामलला के दर्शन किए, गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-01 14:04 GMT

Ayodhya Ram Mandir : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार (01 मई, 2024) अयोध्या पहुंची। जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में भगवान राम के बाल रूप की पूजा-अर्चना की। रामलला के दर्शन से पहले वह सरयू घाट पर आरती में भी शामिल हुईं। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार अयोध्या पहुंची हैं। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह सीधे हनुमानगढ़ी गईं, जहां हनुमान जी की पूजा और अर्चना की। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, राम दरबार और गाय की प्रतिमा भेंट की है। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू घाट पर पहुंचकर आरती में भी शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए। गर्भ गृह में उन्होंने भगवान राम के बाल स्वरूप की पूजा - अर्चना की। बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार अयोध्या पहुंची है।


सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबलों की चप्पे-चप्पे में नजर बनी हुई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने होटल और धर्मशाला में ठहरे यात्रियों की जांच पड़ताल भी की। इसके साथ ही रूट डायवर्जन भी किया गया है। राष्ट्रपति के मूवमेंट वाली सड़कों पर सुरक्षाबल तैनात रहे।

Tags:    

Similar News