Ayodhya Rape Case: पीड़िता के परिजनों से मिले संजय निषाद, मीडिया से बात कर फफक-फफक कर रो पड़े

Ayodhya Rape Case: बोले, बच्ची को न्याय नहीं मिला तो सपा कार्यालय के सामने देंगे धरना। इस प्रकरण में सपा का नगर अध्यक्ष मोइद खान मुख्य आरोपित है।

Update: 2024-08-03 10:53 GMT

Ayodhya Rape Case ( Social -Media- Photo)

Ayodhya Rape Case: यूपी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार को अयोध्या पहुंचे और दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान संजय निषाद मीडिया से बात करते हुए फफक कर रो पड़े। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

अयोध्या में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में अब सियासत भी गरमाने लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अस्पताल से बाहर निकल कर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए परिजनों का हाल बताया। इस दौरान संजय निषाद फफक-फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा, बच्ची को न्याय नहीं मिला तो सपा कार्यालय के सामने धरना देंगे। इस प्रकरण में सपा का नगर अध्यक्ष मोइद खान मुख्य आरोपित है।


बोले-पीडीए का साथ देने का फार्मूला सिर्फ एक दिखावा है

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई कर निषाद समाज को न्याय दिलाने का काम किया है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि उनका पीडीए का साथ देने का फॉर्मूला सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने कहा, अब तक उन्होंने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है और न ही आरोपी नेता को पार्टी से निकाला है।


बेकरी का लाइसेंस रद्द होगा... बड़े भूखंड पर कब्जा करके बनाई गई थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन में आने के बाद बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त मानिक चंद ने बताया कि बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Tags:    

Similar News