Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha 22 January: बार कौंसिल के सह अध्यक्ष ने न्यायमूर्ति को लिखा पत्र, 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की

Uttar Pradesh Bar Council: पत्र में उन्होंने कहा, प्रदेश के अधिकांश बार एसोसिएशन एवं अधिवक्तागण अत्यंत उत्साहित हैं और कई बार संघों ने उस दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ आदि आयोजित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उक्त दिवस को राष्टीय महत्व का दिवस मानते हुए अवकाश घोषित कर दिया है।

Update: 2024-01-14 14:41 GMT

बार कौंसिल के सह अध्यक्ष ने न्यायमूर्ति को लिखा पत्र, 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की: Photo- Social Media

Uttar Pradesh Bar Council: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के सभी न्यायालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।


पत्र में उन्होंने कहा है कि 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नियत है। प्रदेश के अधिकांश बार एसोसिएशन एवं अधिवक्तागण अत्यंत उत्साहित हैं और कई बार संघों ने उस दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ आदि आयोजित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उक्त दिवस को राष्टीय महत्व का दिवस मानते हुए अवकाश घोषित कर दिया है।


उन्होंने मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज से निवेदन किया है कि अधिवक्तागण एवं प्रदेशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी न्यायालयों में 22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की कृपा करें।

Tags:    

Similar News