UP Cabinet Meeting:अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद का होगा, कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

UP Cabinet Meeting: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गयी है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-11-09 08:49 GMT

अयोध्या में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ (न्यूजट्रैक)

UP Cabinet Meeting: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गयी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पहली बार रामलला के दर्शन को पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचे। सीएम के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पूजा-अर्चना की और श्री रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। रामलला के दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पहुंचे और निरीक्षण किया।

यूपी के इतिहास में जुड़ा नया अध्यायः मुख्यमंत्री

कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज एक अहम बैठक हुई। अयोध्या में केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की 178 योजनाएं पहले से ही चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैबिनेट बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव का अहम निर्णय लिया गया है। पहला प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना का था। हमने राज्य स्तर पर यह प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि अयोध्या को विश्व मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कैबिनेट बैठक में अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

राम कथा संग्रहालय में होगी कैबिनेट बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अयोध्या के राम कथा संग्रहालय पहुंचे। इसके बाद यहां राज्य कैबिनेट की बैठक हुई।

कैबिनेट मंत्रियों के साथ CM योगी ने किया इलेक्ट्रिक बस का सफर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ राज्य कैबिनेट की बैठक के लिए अयोध्या के राम कथा संग्रहालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में सफर किया।

कैबिनेट बैठक में दो दर्जन से ज्यादा मंत्री होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट बैठक में दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के साथ सभी प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं मुख्य सचिव, डीजीपी विजय कुमार और निदेशक सूचना शिशिर भी मौजूद रहेंगे।

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के मुताबिक रामनगरी में आज होने वाली बैठक में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद, देवीपाटन धाम तीर्थ विकास परिषद और मुजफ्फरनगर के शुक्रताल धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन को हरी झंडी दी जा सकती है। बता दें कि इन तीनों की विकास परिषद में मुख्यमंत्री अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन भी किया जा सकता है।

9 नवंबर है बेहद खास

बता दें कि दूसरा मौका है, जब कैबिनेट बैठक प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बाहर होने जा रही है, इससे पहले वर्ष 2019 में प्रयागराज में भी कैबिनेट की बैठक की गयी थी। ठीक उसी तरह रामनगरी अयोध्या में रामलला की जन्मस्थली पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है। अयोध्या में प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित करने के लिए 9 नवंबर की तिथि का चयन इस तथ्य को देखते हुए महत्वपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में इसी तारीख को अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम मंदिर की पहली आधारशिला रखी थी।  

Tags:    

Similar News