Ayodhya Deepotsav 2023: भव्य झांकियों की शोभायात्रा, लंका दहन से लेकर भू माफियाओं के विरुद्ध अभियान किया चित्रित

Ayodhya Deepotsav 2023: झांकियों में सातों अध्याय बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर कांड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।

Report :  NathBux Singh
Update: 2023-11-11 14:50 GMT

Ayodhya Deepotsav 2023 (Social Media)

Ayodhya Deepotsav 2023: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में योगी सरकार के सातवां दीपोत्सव की धूम रही। भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी।

इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी आस्था का भव्य प्रकटीकरण किया। भारत के सभी प्रमुख लोक नृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं जगह जगह झांकियों की आरती भी उतारी गई। अयोध्या के पुरोहित समाज की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार भी व्यक्त किया गया।  


अयोध्या में निकाली गई झांकियां

अयोध्या में निकाली गई झांकियां पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं। इनमें सूचना विभाग की झांकियों में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरुकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्धार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, 1090 एवं 1076 की सुविधा, पंचवटी/वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान की झांकियां हैं।

झांकियों में सातों अध्याय बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर कांड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।

















Tags:    

Similar News