Ayodhya News:प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी: अयोध्या धाम में लगाए जाएंगे फाइबर के शौचालय एवं महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, नगर निगम ने की पूरी तैयारी

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के जनपद रामनगरी अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी में अयोध्या नगर निगम युद्ध स्तर पर जुट गया है। अयोध्या धाम में अयोध्या नगर निगम, श्रद्धालुओं के लिए फाइबर के टॉयलेट और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था करेगा जिसके लिए नगर निगम ने टेंडर निकाला है।

Update: 2023-12-18 11:33 GMT

अयोध्या धाम में लगाए जाएंगे फाइबर के शौचालय एवं महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, नगर निगम ने की पूरी तैयारी: Photo- Social Media

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के जनपद रामनगरी अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी में अयोध्या नगर निगम युद्ध स्तर पर जुट गया है। अयोध्या धाम में अयोध्या नगर निगम, श्रद्धालुओं के लिए फाइबर के टॉयलेट और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था करेगा जिसके लिए नगर निगम ने टेंडर निकाला है। इसी क्रम में कई कंपनियों ने नगर निगम परिसर में दिखाए अपने प्रोडक्ट का प्रेजेंटेशन दिया है।

इसके तहत 1500 शौचालय व महिलाओं के लिए 150 चेंजिंग रूम लगाए जाएंगे। जिसमें 1000 शौचालय स्थाई होंगे और 500 शौचालय अस्थाई होंगे, चेंजिंग रूम की बात करें तो 150 सभी स्थाई होंगे ।

Tags:    

Similar News