Ayodhya News: अयोध्या से बड़ी खबर, अब गुप्तार घाट में फ्री सेवा खत्म, देना होगा इतना पैसा

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में गुप्तार घाट पर अब फ्री में आप पूजा पाठ नहीं कर पाएंगे। गुप्तार घाट पर जाने के लिए अब आपको 10 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस देनी होगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 10 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस लगाई है।

Update: 2023-05-31 08:53 GMT
अयोध्या गुप्तार घाट ( सोशल मीडिया)

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में गुप्तार घाट पर अब फ्री में आप पूजा पाठ नहीं कर पाएंगे। गुप्तार घाट पर जाने के लिए अब आपको 10 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस देनी होगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 10 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस लगाई है। एंट्री फीस लागू होने से स्थानीय लोगों व पर्यटकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 10 रूपये देकर आप केवल दो घंटे का पूजा पाठ कर सकते हैं, क्योंकि ये एंट्री फीस केवल दो घंटे के लिए मान्य हैं। बता दें कि यह वह घाट है, जहां भगवान श्रीराम ने जलसमाधि ली थी।

क्या है गुप्तार घाट का महत्व

कहना है कि भगवान श्री राम ने इसी घाट पर समाधि ली थी। वैसे तो अयोध्या में सबका अलग अलग खास महत्व है लेकिन गुप्तार घाट जाकर लोग श्रीराम की समाधि को प्रणाम करते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अयोध्या में चल रहे विकास कार्य के अतंर्गत इसे बेहद खूबसूरत बना दिया गया है। अब श्रद्धालुओं को इस समाधि स्थल के दर्शन के लिए दस रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा। वहीं, इतनी धनराशि मात्र दो घंटे के लिए होगी। यदि इससे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं तो अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

सूर्यकुंड में भी देना होता है शुल्क

वहीं, अयोध्या में बने सूर्यकुंड के लिए शुल्क लिया जा रहा है। ऐसा मानना है कि श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान भगवान सूर्य धरती पर अवतरित हुए थे। इसलिए उस स्थान का नाम सूर्य कुंड दिया गया। वहीं, ऐसी मान्यता है कि यदि अयोध्या के सम्पूर्ण दर्शन करने के बाद यहां के दर्शन नहीं करते हैं तो श्रीराम दर्शन पूर्ण नहीं माना जाता है। इसलिए अयोध्या में दर्शन करने आए श्रद्धालु यहां जरूर आते हैं। लेकिन विकास प्राधिकरण द्वारा यहां भी प्रवेश शुल्क लागू कर दिया गया है। एक व्यक्ति के प्रवेश के लिए दस रुपए चुकाने होते हैं।

Tags:    

Similar News