Ram Mandir: 24 घंटे के लिए बंद रहेगी अयोध्या! सुरक्षा अचूक के लिए हाईटेक उपकरण लैस, इन चीजों पर लगा प्रतिबंध

Ram Mandir Prana Pratishtha: 22 जनवरी को उन्ही बाहरी लोगों को अयोध्या में एंट्री में मिलेगी, जिनके पास प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड होगा। बाकी किसी को समारोह वाले दिन 24 घंटे के लिए अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-06 07:42 GMT

Ram Mandir Prana Pratishtha (सोशल मीडिया) 

Ram Mandir Prana Pratishtha: यूपी की अयोध्या में आगामी 22 जनवरी, 2024 को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित आने वाले गणमान्य लोगों की सुरक्षा अचूक बनाने की तैयारियां जोरों शोरों जारी चल रही हैं। 22 जनवरी को 24 घंटे के लिए पूरी अयोध्या कई स्तरीय सुरक्षा लैस के साथ बंद रहेगी। मंदिर परिसर की सुरक्षा के हालत यह होंगे कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अचूक सुरक्षा के लिए हाईटेक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इन्हीं उपकरणों से कार्यक्रम में आने वाले लोगों को गतिविधियों पर सुरक्षा कर्मी नजर रखेंगे। इससे पहले से हाईटेक उपकरणों से रामजन्म भूमि परिसर पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

24 घंटे के लिए बंद रहेगी अयोध्या, इनको नहीं मिलेगा प्रवेश

22 जनवरी को उन्ही बाहरी लोगों को अयोध्या में एंट्री में मिलेगी, जिनके पास प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड होगा। बाकी किसी को समारोह वाले दिन 24 घंटे के लिए अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समारोह स्थल पर बिना निमंत्रण कार्ड के अयोध्या में रहने वाले लोग भी नहीं जा सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल पर कार्यक्रम वाले दिन ही एंट्री दी जाएगी। फिर चाहे वह आमंत्रित अतिथि हो, या फिर आयोजन से जुड़े लोग हों या फिर सुरक्षा सहित कई इंतजाम में ड्यूटी कर लोगों हों।

इन चीचों पर लगेगा प्रतिबंध

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला परिसर पर सुरक्षा के मद्देनजर कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें मोबाइल फोन, पर्स, गैजेट्स सामना, संत के लिए छत्र, बंवर, झोली, निजी पूजा के लिए सिंहासन, गुरु पादुकाएं को प्रतिबंध किया गया है। इसके लिए वहां पर लॉकर रुम तैयार किए गए हैं। आमंत्रित व्यक्ति इन लॉकरों में अपने सामना को रख सकेंगे।

11 बजे से मिलेगा प्रवेश

22 जनवरी को समारोह में प्रवेश सुबह 11 बजे से पहले से हो जाएगा। प्रधानमंत्री के सुरक्षा कर्मी को छोड़कर किसी के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा, उन्हें अपने अथिति को छोड़कर बाहर खड़ा रहना होगा। इसके अलावा परिसर में रामलला के दर्शन तभी ही लोग कर सकेंगे, जब राममंदिर के मुख्य यजमान पीएम मोदी की रवानगी हो जाएगी।

Tags:    

Similar News