Ram Mandir Pran Pratistha: भए प्रगट कृपाला... विराजे रामलला, प्राण प्रतिष्ठा संपन्न; पीएम मोदी ने किया प्रभुराम को दंडवत

Ram Mandir Pran Pratistha: पीएम मोदी ने बाल स्वरूप प्रभुराम की आरती की। उसके बाद पीएम मोदी ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। उसके बाद परिक्रमा भी की।

Update: 2024-01-22 08:50 GMT

रामलला का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, पीएम मोदी ने किया प्रभुराम को दंडवत: Photo- Newstrack

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई। इसके साथ ही रामलला के राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होते ही 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया। यजमान पीएम मोदी के हाथों से वैदिक मंत्रोचारण के साथ रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीएम मोदी ने बाल स्वरूप प्रभुराम की आरती की। उसके बाद पीएम मोदी ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। उसके बाद परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर का भ्रमण किया। पीएम मोदी ने राममंदिर के शिलान्यास की नींव रखने वाले कामेश्वर चैपाल से मंदिर के भीतर मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई।

दो संतों ने पीएम मोदी को पहनाई अंगूठी

गर्भगृह से निकलते समय शंकराचार्य वाशुदेवानंद महाराज ने पीएम मोदी को सोने की अंगुठी पहनाई और दूसरे संत ने तुलसी की माला पहनाई। एक और संत ने पीएम मोदी को सोने की अंगुठी पहनाई। इसके बाद विहिप के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने मुख्यमंत्री, संघ प्रमुख व राज्यपाल को अंगूठी भेंट की। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'साधुओं' से आशीर्वाद लिया। उसके बाद पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ सभा स्थल पर पहुंचे।

Photo- Newstrack


Photo- Newstrack


Tags:    

Similar News