Azamgarh News:भाजपा जिलाध्यक्ष ने 60 दिव्यांग जनों को बांटी निशुल्क ट्राई साइकिल, दिव्यांगजन हुए प्रफुल्लित
BJP District President distributed free tricycles to 60 disabled people Azamgarh news in hindi;
BJP District President distributed free tricycles to 60 disabled people (Photo: Social Media)
Azamgarh News : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, आजमगढ़ के द्वारा मेहनगर ब्लॉक में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष निशुल्क ट्राईसाइकिल का वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन और अध्यक्षता बीजेपी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार सिंह जी द्वारा की गई।
इस अवसर अनिल विश्वकर्मा, नीरज, अरविन्द, प्रिन्स यादव, उमेश कुमार सहित कुल 60 दिव्यांगजन को उन्हें उनकी आवश्यकताओं के अनुसार ट्राइसाइकिल वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दिशा-निर्देशों के तहत, हम हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले।
दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा
दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, और हम उनके सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आज का यह आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी जिंदगी में एक नई उम्मीद देने का प्रयास कर रहे हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह द्वारा उपस्थित जनमानस को विभाग की योजनाओं के बारे में संक्षिप्त में बताया तथा अवगत कराया कि विभाग का उद्देश्य दिव्यांगजन को सहारा देना और उन्हें समाज के मुख्यधारा में जोड़ना है।
इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन अब स्वतंत्र रूप से चलने-फिरने में सक्षम होंगे, जो उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा। कैम्प में उपस्थिति समस्त दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। मेहंनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी श्री श्वेतांक सिंह द्वारा भी विकास खंड में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । वितरण कैम्प में ऋषिकेश कुमार सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्यालय सहायक श्री सुरेंन्द्र लाल गौतम, श्री जितेन्द्र प्रजापति, श्री ब्रजभूषण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
राम सिंह के निधन पर मेरे जीवन की व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति : पूर्व मंत्री यशवंत सिंह
26 मार्च आजमगढ़ जनपद में श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य व शाहपुर के पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह 70 वर्ष का बुधवार की सुबह 6 बजे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही उनके निवास शाहपुर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब एक बजे शव को लखनऊ से सर्वप्रथम चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर परिसर में लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मंत्री यशवंत सिंह एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियंवदा सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग उपस्थित थे जैसे ही ट्रस्ट में श्रीराम सिंह के शव को रखा गया।
पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया
लोगों ने श्रीराम सिंह अमर रहे का उद्घोष किया। रुंधे गले से भावुक यशवंत सिंह ने कहा कि श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट की स्थापना से लेकर अनवरत हो रहे विकास में ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य श्रीराम सिंह का सहयोग सदा अविस्मरणीय रहेगा और उनका निधन मेरे जीवन की व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है। उनके शव पर ट्रस्ट के समस्त सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। ट्रस्ट परिसर से शव को उनके निज आवास शाहपुर ले जाया गया, जहां तमाम लोगों ने नम आखों से उन्हे श्रद्धांजलि दिया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मारिकार्निका घाट पर किया जायेगा। मुखाग्नि उनके पुत्र संतोष कुमार सिंह द्वारा दी जायेगी।
ये रहें मौजूद
ट्रस्ट परिसर में श्रद्धांजलि देने वाले ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कनौजिया, अरविन्द सिंह, एसकेडी प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे, विकास सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।