Azamgarh News: पुलिस ने किया खुलासा, युवती के हत्यारे निकले भाई बहन

Azamgarh News: अनीता यादव 18 मार्च को घर से गायब हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मेरे लड़के राजू यादव ने थाना बिलरियागंज में जाकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी।;

Update:2025-03-25 22:42 IST

पुलिस ने किया खुलासा, युवती के हत्यारे निकले भाई बहन (Photo- Social Media)

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि विगत 20 मार्च को नहर में मिली युवती के लाश मामले में मृतका के भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया।

घर से गायब हो गई थी अनीता यादव

बता दें कि बिलरियागंज थाना में विगत 20 मार्च को थाना क्षेत्र निवासी अवधू यादव पुत्र स्व0 कुतुनू यादव ग्राम मधनापार (रामपुर) तहरीर दिया कि उसकी लड़की अनीता यादव 18 मार्च को घर से गायब हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मेरे लड़के राजू यादव ने थाना बिलरियागंज में जाकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 20 मार्च को करीब 6-7 बजे करीब में लड़की अनीता यादव की बघैला मधनापार नहर में लाश मिली।

पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान हत्या की घटना को अंजाम देने में मृतका अनीता यादव के भाई राजू यादव व उसकी बहन संगीता यादव का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस ने बताया

बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने अपने हमराहियों संग अभियुक्त राजू यादव व अभियुक्ता संगीता यादव मंगलवार को दोपहर करीब 14.50 बजे उसके घर ग्राम मधनापार (रामपुर) से गिरफ्तार किया गया।

Tags:    

Similar News