Azamgarh News: प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां, सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण

Azamgarh News: प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के "सेवा, सुरक्षा व सुशासन" नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रसंशा करते हुए कहा कि हमारी प्रदेश सरकार आज 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर रही है।;

Update:2025-03-25 19:53 IST

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां, सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण (Photo- Social Media)

Azamgarh News: प्रदेश सरकार के "सेवा, सुरक्षा व सुशासन" नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़, शहीद कुंवर सिंह उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

तत्पश्चात मंत्री द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मंत्री ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट्स फ़ूड कोर्ट (श्री अन्न) प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा उसमे बनाए गए व्यंजनों को चखा एवं उसकी प्रशंसा किया। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के "सेवा, सुरक्षा व सुशासन" नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमारी प्रदेश सरकार आज 08 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर रही है, इसमें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जनमानस का बहुत ही सहयोग रहा है। उन्होने कहा कि आज देश के किसी भी कोने में रहने वाला व्यक्ति हमारे प्रदेश की प्रशंसा करता है, क्योंकि हमारे प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से हुआ है।

नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश

वर्तमान समय में हमारा प्रदेश नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होने कहा कि जब आप ऐसी सरकार बनाते हैं, जो प्रदेश एवं आपके विकास के बारे में चिंता करे, तो वह निश्चित ही दृढ़ संकल्पित होकर पूरे प्रदेश का विकास करता है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे तरीके से बदल गयी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लोगों का विकास किया है। मुख्यतः किसान व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री एवं सीएम द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। आज उत्तर प्रदेश के लोग कहीं दूसरे प्रदेश या देश में जाते हैं तो अपने जनपद का नाम बताने में संकोच नही करते हैं। उन्होने कहा कि आज प्रति व्यक्ति का वार्षिक आय 93 हजार से भी ज्यादा है। उ0प्र0 के विकास लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उस लक्ष्य के अनुसार ही कार्य कराते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।


उन्होने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों, युवा, महिलाओं के लिए समर्पित है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत में केवल चार जातियां रहती हैं, जिसमें मातृ शक्ति, युवा शक्ति, किसान एवं गरीब व्यक्ति रहते हैं। उन्होने कहा कि इन चार जातियों का भला कर दिया गया तो पूरे देश का विकास हो जायेगा। उन्होने कहा कि हमारी सरकार इसी दिशा में कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होने कहा कि 08 वर्ष में जो काम हुआ है, उससे लोगों का मनोबल बढ़ा है तथा हमारा प्रदेश विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होने कहा कि हमारी सरकार में कोई दंगा, फसाद नही होता है, यहां पर कानून व्यवस्था का राज है, यहां पर हर उद्यमी, व्यापारी, निवेशक आदि सभी लोग निर्भिक होकर सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार/निवेश कर रहा है। उन्होने कहा कि आज पूरे देश में हमारा प्रदेश निवेश के क्षेत्र में दूसरे स्थान है।

इसके साथ ही समृद्ध किसान समृद्ध देश विषय पर कृषि, उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों एवं समृद्ध किसानों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगो को जागरूक किया गया।

डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मा0 प्रभारी मंत्री जी को अंगवस्त्र एवं मोमेण्टो देकर स्वागत किया।

इससे पूर्व संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार सुश्री अन्नू द्वारा लोकगायन, तरूण श्रीवास्तव द्वारा नाटक, सुश्री पूजा कुमारी मिश्रा द्वारा लोकगायन, मनोहर गाजीपुर सेलिब्रिटी आर्टिस्ट एवं अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक लोगगायन/लोकनृत्य की प्रस्तुति की गयी।

कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा द्वारा किया गया

इस अवसर पर मण्डलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News