Azamgarh News: कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने आजमगढ़ जनपद में 102 करोड रुपए की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
Azamgarh News: कार्यक्रम की शुरुआत में श्री शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।;
Azamgarh News
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ के बिलरियागंज और महाराजगंज में 102 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।और मुबारकपुर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में लोगो बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्री शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार राष्ट्रवाद, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए संकल्पित है। कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और बलिदान से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।"
मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है, इसके लिए हमें भाजपा को और मजबूत करना होगा।"
श्री शर्मा ने कहा कि आजमगढ़ सहित पूरे पूर्वांचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि गर्मी में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिले में 108 बड़े ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है और बिलरियागंज में नया सब स्टेशन बनाया गया है। साथ ही, संस्कृति और धर्मस्थलों के विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है, जिसमें आजमगढ़ के भैरव बाबा स्थल का विकास भी शामिल है।
उन्होंने जनता से अपील की, "डबल इंजन की गाड़ी में बैठें, पंचर साइकिल में बैठने की भूल न करें।" इसके अलावा, वक्फ संपत्ति के उपयोग को लेकर उन्होंने कहा कि इसका सदुपयोग देश के विकास के लिए किया जाएगा, जिससे सभी को लाभ होगा।
मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीबों के लिए आवास, मुफ्त राशन, शौचालय, उज्जवला गैस और आयुष्मान कार्ड जैसे ऐतिहासिक कार्य किए, जो आजादी के बाद 75 सालों में नहीं हो सके। उन्होंने पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा, "उन्हें गरीब कल्याण के लिए 60 साल कम पड़ गए या वे मोदी जी का इंतजार कर रहे थे।"
श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनोपयोगी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "मैं IAS की नौकरी छोड़कर गरीबों की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। पिछले चार सालों में आजमगढ़ और पूर्वांचल में हजारों करोड़ के कार्य कराए गए हैं।"
उन्होंने बताया कि भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 07 से 13 अप्रैल तक बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान शोभायात्रा, स्वच्छता अभियान, सम्मान समारोह और चौपाल जैसे आयोजन होंगे।कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।