भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- सोशल मीडिया पर हैं कुछ चव्वनी छाप लोग

बागपत के भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है।

Report :  Paras Jain
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-18 15:01 GMT

बीजेपी सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Baghpat News: बागपत के भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। सत्यपाल सिंह ने कहा है कि आजकल कुछ लोग ऐसे भी सोशल मीडिया पर हैं जो चव्वनी छाप, कुछ भी लिखते हैं। उन्होंने कहा है कि जो झूठ बोलता है वो अगले जन्म में इंसान नहीं बनेंगे और झूठ बोलने वाले कि अगले जन्म में जीभ कटने वाली है। जो बोलेंगे ही नहीं। बता दें कि सत्यपाल सिंह का यह बयान ऐसे समय आया हे जब यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाले यमुना पुल को लेकर विपक्ष के लोगों की तरफ से लगातार बयानबाजी की जा रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुअबर्न मिशन के तहत शुक्रवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और जिलाधिकारी बागपत राजकमल यादव ने छपरौली ब्लाक में स्वंय सहायता समूह ​के सदस्यों को कृषि उपकरण वितरित किये। इससे जितने भी स्वयं सहायता समूह के सदस्य है वो अपने परिवार का लालन पालन कर सकेंगे। डॉ. सत्यपाल सिंह और जिलाधिकारी राजकमल यादव ने 8 बड़े ट्रैक्टर, 7 छोटे ट्रैक्टर, 24 ई-रिक्शा व 40 कृषि यंत्र लाभार्थियों को दिए गए। इस दौरान बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में भारत सरकार की तरफ से 1 करोड़ 70 लाख रुपये का सामान वितरण किया गया है।

आज देश में पहली जगह बागपत में केवल ये वितरण किया जा रहा है। बागपत के 8 गांव को इस योजना में जोड़ा जा रहा है। जहां पर शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी और विकास होगा। उन्होंने सभी लाभार्थियों से गांव के विकास में साथ मिलकर सहयोग देने की अपील की। वही डॉ. सत्यपाल के मुताबिक बागपत देश का ऐसा पहला जिला है जहां इस तरीके से लाभार्थियों को ट्रैक्टर व कृषि यंत्र का वितरण किया गया है।

Tags:    

Similar News