Baghpat news: राम रहीम की बरनावा आश्रम से विदाई, कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ सुनारिया जेल का सफर

Baghpat news: बीती 13 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक उन्हें 40 दिनों की पेरोल दी गयी थी और 15 अक्टूबर को डेरा प्रमुख राम रहीम बागपत के बरनावा में स्थित डेरा आश्रम में पहुँचे थे और वहीं रह रहे थे।

Report :  Paras Jain
Update: 2022-11-25 10:29 GMT

Baghpat news Farewell Ram Rahim from Barnawa Ashram and journey to Sunaria Jail 

Baghpat news: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 40 दिनों का पेरोल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। बीती 13 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक उन्हें 40 दिनों की पेरोल दी गयी थी और 15 अक्टूबर को डेरा प्रमुख राम रहीम बागपत के बरनावा में स्थित डेरा आश्रम में पहुँचे थे और वहीं रह रहे थे। आज पेरोल समय अवधि पूर्ण होने पर हरियाणा पुलिस राम रहीम को वापस सुनारिया जेल लेकर रवाना हो गई।

पूरी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस कड़े चक्रव्यूह में राम रहीम को बागपत डेरे से मेरठ होते हुए हरियाणा की सुनारिया जेल ले जाया जा रहा है। हरियाणा के सिरसा के बाद बाबा राम रहीम का बागपत के बरनावा में ये दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा डेरा माना जाता है। जहां राम रहीम ठहरे हुए थे।

इस बार मिली 40 दिनों की पेरोल को लेकर राम रहीम कई बार विवादों में रहे क्योंकि पहले पेरोल को लेकर कई सवाल खड़े हुए, तो कई बार ऑनलाइन सत्संग करने, भीड़ जुटाने और गाना लांच करने को लेकर राम रहीम पर सवाल खड़े हुए।

इस बार गुरुगद्दी को लेकर भी बात सामने आयी थी जिसपर गुरमीत राम रहीम ने सोशल मीडिया पर खुद ही एक वीडियो जारी करते हुए साफ कहा था कि गद्दी के मालिक हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे।

डेरा प्रमुख इस बार ऑनलाइन सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव नज़र आये और उन्होंने अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा का नामकरण भी किया और बताया था कि हनीप्रीत अब रूहानी दीदी के नाम से ही जानी जाएगी। फिलहाल राम रहीम को भारी सुरक्षा में मेरठ के रास्ते से होते हुए हरियाणा के सुनारिया जेल में ले जाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News