Bahraich News: कुश्ती संघ अध्यक्ष के समर्थन में उतरे भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी

Bahraich News Today: आनंदेश्वर पाण्डे ने साफ तौर पर कहा कि अगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोप जांच में सत्य पाए जाते हैं तो मैं खेल जगत से सबसे पहले सन्यास ले लूंगा।

Report :  Anurag Pathak
Update: 2023-01-22 11:19 GMT

Bahraich Indian Olympic Association Officials support of wrestling association president

Bahraich News:भरतीय कुस्ती संघ के अध्यक्ष को लेकर इस समय मामला गरमाता दिख रहा है। जहां एक तरफ कुस्ती के ओलंपिक पदक विजेता विनेश फोगाट, शाक्षी मलिक और रवि कुमार दहिया जैसे खिलाड़ी बृजभूषण सिंह को हटाने पर अड़े हैं। वहीं अब धीरे-धीरे बृजभूषण सिंह के पक्ष में भी आवाज उठने लगी है। आज बहराइच पहुंचे भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी आनंदेश्वर पांडे ने बृजभूषण सिंह के पक्ष लेते दिखे। उन्होने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर जांच में सांसद दोषी नहीं मिले तो खिलाड़ियों के पदक छीन लेने चाहिए।

कुश्ती संघ अध्यक्ष के पद एवं खिलाड़ियों के आरोप को लेकर जब मीडिया ने बातचीत की तो आनंदेश्वर पाण्डे ने साफ तौर पर कहा कि अगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोप जांच में सत्य पाए जाते हैं तो मैं खेल जगत से सबसे पहले सन्यास ले लूंगा। 

जाने किसने क्या कहा

अभी कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा था कि जो लोग पहले वर्तमान अध्यक्ष की तारीफ करते नहीं थकते थे। आज उन्ही के खिलाफ खड़े हैं। उन्होने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए इस तरह का घृणित कार्य करना अशोभनीय है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा था कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं हो सकता है। कुश्ती संघ के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी बिना राष्ट्रीय पदक जीते, बिना ट्रायल दिए या ओपन नेशनल में पदक जीते बिना कैंप में शामिल नहीं हो सकता है। इस व्यनस्था से नए प्रतिभाओं को मौका मिलता है। स्टार खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे ये कृत्य तानाशाही है।

अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव ने कहा था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे यौन शोषण के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होने कहा कि अध्यक्ष के रूप में बृजभूषण सिंह का कार्यकाल शानदार रहा है। उन्होने हमेशा कुश्ती और खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य किया। 10 वर्षों के कार्यकाल में वो अचानक इतने बुरे कैसे हो सकते हैं। ये सुनियोजित साजिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News