Ballia News: मौसी के घर से लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों का हमला, एक की मौत

Ballia News: पुलिस उपाधीक्षक बलिया राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों युवक 20 से 25 वर्ष के हैं। उन्होंने बताया कि निशु को सिर में चोट आई है। दोनों युवक बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव के रहने वाले हैं।

Update: 2023-04-03 10:30 GMT

Ballia News: बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन बिहार मोड़ के पास अपनी मौसी से मिलकर अपने घर बिहार लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जाँच पड़ताल में लगी है। वहीं पारिजनों का हाल रो रो कर बुरा हो गया है।

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन बिहार मोड़ के पास रविवार की देर शाम बीस से तीस अज्ञात बदमाशों ने बिहार के रहने वाले दो युवकों प्रीतम पाठक और उसके चचेरे भाई निशु पर डंडे और ईंट से हमला कर दिया। हमले में प्रीतम व निशु गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक बलिया राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों युवक 20 से 25 वर्ष के हैं। उन्होंने बताया कि निशु को सिर में चोट आई है। दोनों युवक बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव के रहने वाले हैं। वह वन बिहार मार्ग पर रहने वाली अपनी मौसी सावित्री चतुर्वेदी से मिलकर वापस डुमरांव लौट रहे थे। निशु ने जिला अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि उसके ऊपर अचानक बीस से तीस अज्ञात लोगों ने अकारण हमला कर दिया।

प्रीतम की मौसी सावित्री ने बताया कि दोनों युवक अपरान्ह 4 बजे उसके घर आए तथा शाम 6 बजे उसके घर से निकले। घर से निकल कर वह राजमार्ग पर पहुंचे थे कि घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने प्रीतम के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है कि घटना का कारण क्या रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:    

Similar News