Banda Dengue: डेंगू का प्रकोप जारी, संख्या बढ़कर हुई 33, तीन मरीज और मिले

Banda Dengue: 20,000 से कम प्लेटलेट्स होने पर दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनमें सलोना गांव निवासी आशीष 20 वर्ष और खुला निवासी से जली 18 वर्ष शामिल है।

Report :  Anwar Raza
Update: 2022-11-04 09:30 GMT

डेंगू (फोटो- सोशल मीडिया)

Banda Dengue: डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा आज 17 संदिग्धों की जांच की गई, इनमें डेंगू के तीन मरीज और मिले हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 33 हो गई करीब 1 सप्ताह से डेंगू ने तेजी से पांव पसार रहा हैं जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच मे डेंगू के तीन मरीज और मिले हैं। इनमें से खुला इंद्रानगर और अलोन गांव के मदी शामिल है इनका इलाज शुरु कर दिया गया है। 20,000 से कम प्लेटलेट्स होने पर दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनमें सलोना गांव निवासी आशीष 20 वर्ष और खुला निवासी से जली 18 वर्ष शामिल है।

डेंगू के मरीज मिले पर स्वास्थ विभाग ने दावा किया है टीम को शहर से लेकर गांव तक सक्रिय कर दिया है डेंगू पाजिटिव मिलने पर मरीज के आस पास 50 घरों का सर्वे कर मच्छरों से निजात के लिए निरोध आत्म कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

वही डॉक्टर ने बताया कि डेंगू के मरीजों का ग्राफ कम हो रहा है 15 नवंबर के बाद तेजी से कमी आएगी। डेंगू पॉजिटिव होने पर मरीज ज्यादा से ज्याद पानी पिएं और हल्का खाना खाएं। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी फल का सेवन करें। 20,000 से कंपलीट हो तो मरीजों को भर्ती कराएं।

 उपचार के लिए पूरी व्यवस्थाएं 

वहीं सीएमएस संपूर्णानंद ने बताया कि हमारे यहां उपचार के लिए पूरी व्यवस्थाएं हैं जांच हो रही हैं डेंगू वार्ड अलग से बनाया गया है किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं है। पॉजिटिव मरीज को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है, उपचार चल रहा है। कई मरीज अब तक ठीक होकर जा चुके हैं।

अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाया जा रहा है। गड्ढों से पानी हटाया जा रहा है। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग की जा रही है। नालियों में केमिकल डाला जा रहा है। झाड़ियां काटी गई है। cmo बांदा के हिसाब से अब तक 35 मरीज आए हैं। जिसमें 8 पॉजिटिव हैं।

Tags:    

Similar News