Banda News: डीएम ने राजकीय धान क्रय केन्द्र मण्डी का किया औचक निरीक्षण

Banda News: निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान क्रय रजिस्टर, टोकेन रिसीविंग रजिस्टर तथा निरीक्षण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों को चेक किया।

Report :  Anwar Raza
Update: 2022-11-12 12:38 GMT

Banda News DM did a surprise inspection of the Government Paddy Purchase Center

Banda News: जिलाधिकारी दीपा रंजन ने धान क्रय केन्द्र का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान क्रय रजिस्टर, टोकेन रिसीविंग रजिस्टर तथा निरीक्षण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों को चेक किया।

डीएम ने धान क्रय केन्द्र प्रभारी पंकज कुमार से अबतक हुई धान खरीद के की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अब तक कुल 382 कुंतल धान की खरीद की गयी है। उन्होंने धान क्रय हेतु उपलब्ध पाये गये कांटा, बांट, पावर डस्टर एवं धान नमी मापक यंत्र को चेक कराया। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि केन्द्र में आने वाले किसानों का धान क्रय रजिस्टर में नाम, मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें साथ ही टोकेन रजिस्टर अपडेट न पाये जाने पर टोकेन रजिस्टर को अपडेट रखने के शख्त निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने धान विक्रय में आये किसान जगतराम से पूछा कि धान खरीद में किसी प्रकार की परेशानी तो नही हुई है, जिस पर किसान द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार की कोई समस्या नही है। उन्होंने केन्द्र में बोंरो की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि किसानों को धान खरीद हेतु फोन पर सूचित करने के साथ अधिक से अधिक किसानों का धान खरीद हेतु रजिस्टेशन कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने डीसीडीएफ शाखा के खाद विक्रय केन्द, मण्डी का निरीक्षण किया, निरीक्षण में उन्होंने केन्द्र प्रभारी मयंक सिंह से खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए स्टाॅक रजिस्टर को चेक किया।

केन्द्र में यूरिया खाद का किसानों को वितरण करते हुए पाया गया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि खाद लेने वाले किसानों का खाद वितरण रजिस्टर में नाम व खतौनी संख्या भी दर्ज करायें।उन्होंने खाद क्रय करने आए किसानों से बातचीत करते हुए जानकारी की, कि खाद को प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी तो नही हो रही है तथा निर्धारित मूल्य पर ही खाद मिल रही है।

उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि खाद वितरण में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने पाये।

Tags:    

Similar News