Banda News: कलेक्ट्रेट में शीतल जल-छबील सेवा 24वें दिन भी जारी, प्रशासन की पहल को जनसमर्थन

Banda News: बाँदा में जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट गेट पर शुरू की गई शीतल जल एवं छबील सेवा 24वें दिन भी जारी रही। भीषण गर्मी में यह पहल आमजन के लिए राहत का माध्यम बनी हुई है और समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है।

By :  Anwar Raza
Update:2026-05-25 15:31 IST

Banda News(Photo-Social Media)

Banda News: बाँदा में भीषण गर्मी के बीच जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर आमजन के लिए शुरू की गई शीतल जल एवं छबील सेवा लगातार 24वें दिन भी जारी रही। यह सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बन गई है, जहाँ रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग ठंडा पानी, शरबत और अन्य पेय पदार्थ ग्रहण कर रहे हैं।

इस जनहितकारी पहल में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि लगातार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज भी मेडिकल एसोसिएशन बाँदा की ओर से आम जनता के लिए पेठा, जलजीरा और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव और डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्लाह विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य—डॉ. मोहम्मद रफी, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. शबाना रफीक, डॉ. के. विक्रम सिंह, डॉ. राहुल उपाध्याय, डॉ. मोनिका सक्सेना, डॉ. प्रज्ञा प्रकाश, डॉ. एस.आर. वर्मा, डॉ. एहसान उल हक, केशव गुप्ता, डॉ. टी.आर. सरसैया सहित समाजसेवी सुनील सक्सेना और शाकिर अली समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह सेवा अब केवल राहत का साधन नहीं रह गई है, बल्कि सामाजिक सहयोग और जनसेवा की एक मिसाल बन चुकी है। लगातार मिल रहे जनसमर्थन से यह स्पष्ट है कि यह पहल लोगों के बीच सकारात्मक प्रभाव छोड़ रही है। कल 25 मई को जिला अधिवक्ता संघ बाँदा की ओर से भी कलेक्ट्रेट पर शीतल जल एवं शरबत वितरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी। नगरवासियों ने जिला प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की है और इसे एक प्रेरणादायक प्रयास बताया है।

Tags:    

Similar News