Banda News: मिशन शक्ति अभियान को लगे पंख, छात्राओं को एक दिन के लिए सौंपी गई DM, SP और CDO की कुर्सी

Banda News: महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान-5 पर DM नगेंद्र प्रताप का खास फोकस है। SP अंकुर अग्रवाल उनके संग लगातार कदमताल कर रहे हैं।

Report :  Om Tiwari
Update:2024-10-10 18:30 IST

मिशन शक्ति अभियान को लगे पंख, छात्राओं को एक दिन के लिए सौंपी गई DM, SP और CDO की कुर्सी: Photo- Newstrack

Banda News. मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत छात्राओं के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण की कवायद लगातार गतिमान है। नरैनी, अतर्रा, कमासिन और बबेरू के स्कूलों में छात्राओं को योगी सरकार की महिला सुरक्षा केंद्रित रीति-नीति और हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताने के बाद गुरुवार को छात्राओं को DM, SP और CDO बनाकर अभियान को गति दी गई। अफसरान बनी छात्राएं फरियादियों से भी मुखातिब हुईं। समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान आला अफसर न केवल मौजूद रहे, बल्कि छात्राओं की हौसलाफजाई के साथ उन्हें प्रशासनिक कामकाज की बारीकियां भी बताते समझाते नजर आए।

प्रियांशी ने बतौर DM फरियादियों से जानी समस्याएं, अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान-5 पर DM नगेंद्र प्रताप का खास फोकस है। SP अंकुर अग्रवाल उनके संग लगातार कदमताल कर रहे हैं। अग्रवाल के निर्देश पर ही स्कूलों में इलाकाई पुलिस टीमों ने अभियान को बखूबी आगे बढ़ाया। लेकिन आज छात्राओं के चहकने की बारी थी। कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी सर्वाधिक खुश नसीब साबित हुईं। उन्हें एक दिन के लिए बांदा का DM बनाया गया। प्रियांशी ने DM जैसे हाव-भाव भी दिखाए। फरियादियों से मुखातिब हुईं। सस्याएं जानी और समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ADM राजेश कुमार मौजूद रहे।

वैष्णवी बनीं SP, संस्कृति सिंह ने संभाली CDO की चेयर, मौजूद रहे आला अफसर

इसी तरह GGIC में 12वीं की छात्रा वैष्णवी को एक दिन का SP बनाया गया। जबकि सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा संस्कृति सिंह को एक दिन का CDO बनाया गया। आफिसर बनीं तीनों छात्राओं ने जनसुनवाई की। लोगों की समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News