दर्दनाक: शादी के दस महीने के भीतर लड़की ने दी जान, जानें क्यों

वेनु व आशीष की दस महीने पहले शादी हुई थी। आशीष बैंक आफ बड़ौदा की दोस्तपुर, सुल्तानपुर शाखा में क्लर्क था। वह पत्नी के साथ रघुराजी पुरम में सोना सिंह के मकान में ऊपरी तल पर रहता था।

Update: 2020-03-07 16:12 GMT

अम्बेडकरनगर: जिला मुख्यालय की रघुराजी पुरम कालोनी में एक विवाहिता ने शनिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। महिला के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। जानकारी के अनुसार वेनु पत्नी आशीष उम्र 28 निवासी इ 284 एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ की रहने वाली थी जिसका मायका मध्यप्रदेश में था।

सुसाइड नोट में मौत के लिए खुद को बताया जिम्मेदार

बता दें कि वेनु व आशीष की दस महीने पहले शादी हुई थी। आशीष बैंक आफ बड़ौदा की दोस्तपुर, सुल्तानपुर शाखा में क्लर्क था। वह पत्नी के साथ रघुराजी पुरम में सोना सिंह के मकान में ऊपरी तल पर रहता था। रोजाना की भांति आशीष सुबह बैंक चला गया। शाम को 5 बजे जब वह वापस आया तो कमरे पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बन्द होने पर उसने मकान मालिक को बुलाया।

ये भी देखें: UC Survey: महिला दिवस पर सामने आई लोगों की मानसिकता

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा

काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो आशीष ने स्टूल पर चढ़कर लकड़ी से पर्दा हटाया तो देखा वेनु पंखे से लटक रही थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को देखते ही आशीष बेहोश हो गया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होली के अवकाश के कारण आकाश शनिवार की रात ही पत्नी के साथ लखनऊ जाने वाला था लेकिन इस घटना से उसके सपने चकना चूर हो गए। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

Tags:    

Similar News