Bareilly News: नाबालिग किशोरी से युवकों ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज़

Bareilly News: किशोरी फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव में अपनी नानी के घर आयी हुई थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात साढ़े 12 बजे उसकी बेटी छत पर सोते हुए अचानक गायब हो गई।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-05-10 13:32 GMT

Symbolic Image (Pic:Social Media)

Bareilly News: जिले में नाबालिंग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नानी के घर आयी किशोरी के साथ दो युवको ने दुष्कर्म कर दिया। किशोरी की हालत बिगड़ने के बाद युवकों ने उसके हाथ पैर बांध ट्राली के नीचे डाल दिया और मौके से फरार हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

हाथ-पैर बांध ट्रॉली के नीचे डाल दिया

जानकारी के मुताबिक क्योलड़िया क्षेत्र की रहने वाली किशोरी फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव में अपनी नानी के घर आयी हुई थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात साढ़े 12 बजे उसकी बेटी छत पर सोते हुए अचानक वहां से गायब हो गई। जब उसकी बेटी के ननिहाल वालों खोजबीन शुरू की तो वो रात करीब सवा तीन बजे घर से कुछ दूरी पर ट्राली के नीचे हाथ पैर बंधी बेहोश हालत मे मिली। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को कॉल मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुँची पुलिस ने किशोरी के हाथ पैर खोले।

तीन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

किशोरी ने होश आने पर बताया कि गांव में रहने वाली पूजा नाम की महिला ने उसी गांव के रहने वाले अर्जुन से मिलवाया था। रात को अर्जुन ने उसको मिलने के लिए बुलाया था। अर्जुन के बुलाने से वो चुपके से उससे मिलने के लिए चली गई। अर्जुन उसे पास के ही एक बाग में ले गया। वहां पहले से ही एक और युवक मौजूद था। बाग में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मेरे हाथ पैर बांध ट्राली के नीचे डालकर चले गए। फिर उसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन, पूजा और एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई है।

Tags:    

Similar News